ब्रेकिंग
वैशाली के महुआ में भूमि विवाद को लेकर 10 राउंड फायरिंग, महिला समेत दो घायल✦बिहार में मकान बनाने के नियम बदले, 12 फीट चौड़ी सड़क अनिवार्य, ऊंची इमारतों को मिलेगी छूट✦25 नवंबर को होगी अनंत सिंह की बेटी की शादी, बहू के लिए ससुर ने बनवाया नया मकान✦मधेपुरा में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ऑटो और दो बाइकों में टक्कर, एक की मौत 14 घायल✦खेसारी लाल को देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़, समस्तीपुर-पटना मुख्य सड़क पर 3 घंटे तक लगा रहा जाम, एंबुलेंस भी फंसी✦वैशाली के महुआ में भूमि विवाद को लेकर 10 राउंड फायरिंग, महिला समेत दो घायल✦बिहार में मकान बनाने के नियम बदले, 12 फीट चौड़ी सड़क अनिवार्य, ऊंची इमारतों को मिलेगी छूट✦25 नवंबर को होगी अनंत सिंह की बेटी की शादी, बहू के लिए ससुर ने बनवाया नया मकान✦मधेपुरा में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ऑटो और दो बाइकों में टक्कर, एक की मौत 14 घायल✦खेसारी लाल को देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़, समस्तीपुर-पटना मुख्य सड़क पर 3 घंटे तक लगा रहा जाम, एंबुलेंस भी फंसी

RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद को बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन मामले में कोर्ट ने किया बरी

HAJIPUR : इस वक्त की बड़ी खबर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद से जुड़ी हुई सामने आ रही है। हाजीपुर की कोर्ट ने आचार संहिता उल्लंघन के मामले में लालू प्रसाद को बरी कर दिया है। साल 2015

RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद को बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन मामले में कोर्ट ने किया बरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR : इस वक्त की बड़ी खबर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद से जुड़ी हुई सामने आ रही है। हाजीपुर की कोर्ट ने आचार संहिता उल्लंघन के मामले में लालू प्रसाद को बरी कर दिया है। साल 2015 में आरजेडी अध्यक्ष के खिलाफ वैशाली के गंगा ब्रिज थाना में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ था।


इससे पहले 18 अगस्त, 2022 को लालू की व्यवहार न्यायालय में पेशी होनी थी, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से वे कोर्ट में पेश नहीं हो सके थे। बुधवार को लालू लगभग 2 बजे हाजीपुर व्यवहार न्यायालय पहुंचे, जहां कोर्ट ने मामले पर सुनवाई करते हुए उन्हें बरी कर दिया।


बता दें कि साल 2015 में एक चुनावी सभा के दौरान लालू प्रसाद यादव ने खुले मंच से बैकवर्ड फॉरवर्ड की लड़ाई की बात कही थी। इसी को आपत्तिजनक मानते हुए चुनाव आयोग के निर्देश पर तत्कालीन सीओ निरंजन कुमार सिंह ने अपने बयान पर गंगा ब्रिज थाना में मामला दर्ज कराया था। इस मामले के कुल 5 गवाह थे, जिनमें केस की हेयरिंग से पूर्व ही दो गवाह का निधन हो गया था। वहीं तीनों गवाह ने अपनी गवाही देते हुए पूरी बात कोर्ट को बताई थी।