ब्रेकिंग
BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात✦BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात

करा ली फजीहत ! ''भारतीय जनता....'' जब दल का नाम ही भूल गईं रितु जायसवाल, और हंसने भी लगीं, मंच पर मौजूद संजय सरावगी और दिलीप जायसवाल हतप्रभ, फिर...

राजद छोड़ भाजपा में शामिल हुईं रितु जायसवाल ज्वाइनिंग के दौरान मंच पर ही नई पार्टी का नाम भूल गईं। संबोधन के बीच रुकने पर प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और पूर्व अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने धीरे से ‘पार्टी’ बोलकर स्थिति संभालने की कोशिश की।

रितु जायसवाल, बीजेपी जॉइन, भारतीय जनता पार्टी, संजय सरावगी, दिलीप जायसवाल, राजद, तेजस्वी यादव, बिहार राजनीति, शिवहर लोकसभा, परिहार विधानसभा
© self
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar News: राजद को छोड़ा, अब भाजपा में शामिल हुईं रितु जायसवाल ऐसी नेत्री बन गईं हैं, जिन्हें नए घर का नाम ही याद नहीं रहा. नए दल का नाम ही भूल गईं. नाम भूलने पर हंसने लगीं, यह देख पूर्व व वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष ने इज्जत बचाने की भरपूर कोशिश की. प्रदेश अध्यक्ष ने दल में शामिल हुई रितु जायसवाल को भारतीय जनता पार्टी नाम याद कराया. 

हुआ यूं कि, रितु जायसवाल आज मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंची. जहां प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के हाथों भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं. भाजपा में शामिल होने के बाद रितु जायसवाल का संबोधन शुरू हुआ. माइक पकड़कर उन्होंने बोलना शुरू किया. ''मैं आज भारतीय जनता....।'' इतना कहकर रूक गईं. इसके बाद रितु जायसवाल प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की तरफ देखने लगीं. उनकी बाईं तरफ बैठे संजय सरावगी और दिलीप जायसवाल समझ गए कि रितु जायसवाल पार्टी का नाम ही भूल गईं हैं. तभी उन्होंने धीरे से रितु जायसवाल के अधूरे सेंटेन्स को पूरा किया..''पार्टी''. संजय सरावगी धीरे से यह शब्द बोलकर दिलीप जायसवाल की तरफ मुड़े. दिलीप जायसवाल ने भी धीरे से 'पार्टी' शब्द कहा.

रितु जायसवाल जिन्हें भारतीय जनता पार्टी  याद नहीं रहा. मंच पर ही हंसने लगीं. हंसते हुए भारतीय जनता पार्टी बोला. फिर वे बीजेपी में क्यों शामिल हुईं, इस बारे में विस्तार से बताया. नाम भूलने के बाद रितु जायसवाल को हंसते देख मंच पर बैठे वरिष्ठ नेता अपने आप को असहज महसूस कर रहे थे.

दरअसल, रितु जायसवाल पूर्व में राजद में शामिल हुईं. तेजस्वी यादव ने इन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी थी. महिला राजद का प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी. राजद ने 2024 के लोकसभा चुनाव में शिवहर लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया. लेकिन लवली आनंद के हाथों पराजित हो गईं. 2025 के विधानसभा चुनाव में रितु जायसवाल ने बगावत कर दिया. परिहार विधानसभा सीट से चुनाव लड़ीं और हार गईं. तभी से ये नया घर तलाश रही थीं. भारतीय जनता पार्टी से बात बनीं और आज ये बीजेपी में शामिल हो गईं. हालांकि तेजतर्रार मानी जाने वाली रितु जायसवाल, ज्वाइनिंग के समय नए दल का नाम भूलकर अपनी जगहंसाई करा लीं.  

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता