ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

ऋषि कपूर का निधन, सीएम नीतीश समेत कई नेताओं ने जताया शोक

PATNA: ऋषि कपूर के निधन के बाद सीएम नीतीश कुमार समेत कई नेताओं ने शोक जताया है. सीएम नीतीश ने कहा कि उनके निधन से हिन्दी सिनेमा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है. वे एक उत्कृष्ठ एवं

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: ऋषि कपूर के निधन के बाद सीएम नीतीश कुमार समेत कई नेताओं ने शोक जताया है. सीएम नीतीश ने कहा कि उनके निधन से हिन्दी सिनेमा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है. वे एक उत्कृष्ठ एवं बहुमुखू निर्देशक भी थे. उनकी आत्मा की चिर शांति और उनके परिजनों और प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की ईश्वर शक्ति प्रदान करें.

गिरिराज सिंह ने भी जताया शोक

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ऋषि कपूर के निधन पर कहा कि पुराने सिनेमा काल को नई सिनेमा काल से जोड़ने वाले महान कलाकार ऋषि कपूर हमारे बीच नहीं रहे. भारतीय सिनेमा के लिए यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण समय है. प्रभु उनकी आत्मा को शांति दे. 


मुंबई में हुआ निधन

बॉलीवुड के सीनियर एक्टर ऋषि कपूर का निधन हो गया है. तबीयत खराब होने के बाद उनको एचएन.रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. उनको सांस लेने में दिक्कत हो रही थी. कपूर फैमिली से रणधीर कपूर ने ऋषि के निधन की खबर को कंफर्म किया है.