ब्रेकिंग
कल पितृपक्ष मेला का उद्घाटन करेंगे सीएम सम्राट चौधरी, मेले की सभी तैयारियां पूरी; CCTV और ड्रोन से होगी निगरानीपुल पर नागिन डांस: रील बनाने के चक्कर में सबकुछ भूल गईं महिलाएं, बीच सड़क पर सारी हदें कर दी पार गणेश जी का लड्डू 1.01 करोड़ में नीलाम, शक्तिमान टीम ने सबसे अधिक लगाई बोली जमुई में छात्रा से दुर्व्यवहार मामला: 15 से 20 दिनों के भीतर आरोपियों को सजा दिलाएगी पुलिस, IAS-IPS ने संभाली कमानसमस्तीपुर का एक और वीडियो वायरल, लड़की के साथ बीच सड़क पर बदसलूकी; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती रहीकल पितृपक्ष मेला का उद्घाटन करेंगे सीएम सम्राट चौधरी, मेले की सभी तैयारियां पूरी; CCTV और ड्रोन से होगी निगरानीपुल पर नागिन डांस: रील बनाने के चक्कर में सबकुछ भूल गईं महिलाएं, बीच सड़क पर सारी हदें कर दी पार गणेश जी का लड्डू 1.01 करोड़ में नीलाम, शक्तिमान टीम ने सबसे अधिक लगाई बोली जमुई में छात्रा से दुर्व्यवहार मामला: 15 से 20 दिनों के भीतर आरोपियों को सजा दिलाएगी पुलिस, IAS-IPS ने संभाली कमानसमस्तीपुर का एक और वीडियो वायरल, लड़की के साथ बीच सड़क पर बदसलूकी; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती रही

पटना में दारोगा को गोली मारा जाना शर्मनाक, डिप्टी सीएम रेणु देवी बोलीं.. सरकार चिंतित है

PATNA: पटना में ड्यूटी के दौरान अपराधियों ने दारोगा को गोली मार दी. जिससे कानून व्यवस्था को लेकर सरकार की जमकर किरकिरी हो रही है. इस बीच डिप्टी सीएम रेणु देवी का भी बयान आया.

पटना में दारोगा को गोली मारा जाना शर्मनाक, डिप्टी सीएम रेणु देवी बोलीं.. सरकार चिंतित है
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA:  पटना में ड्यूटी के दौरान अपराधियों ने दारोगा को गोली मार दी. जिससे कानून व्यवस्था को लेकर सरकार की जमकर किरकिरी हो रही है. इस बीच डिप्टी सीएम रेणु देवी का भी बयान आया. रेणु देवी ने इस घटना को शर्मनाक बताया है. 

कानून व्यवस्था ठीक करने में जुटे अधिकारी

रेणु देवी ने कहा कि इस तरह की घटना एक दो हो जाती है. लेकिन दारोगा को गोली मारा जाना शर्मनाक बात है. बिहार के कानून व्यवस्था ठीक करने को लेकर अधिकारी दिनरात काम कर रहे हैं. पुलिस कार्रवाई कर रही है. इस तरह की घटनाओं से सरकार चिंतित है. 

दारोगा को मारी गोली

अपराधियों ने दारोगा को गोली मार दिया है. गंभीर स्थिति में दारोगा को इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि घायल दारोगा का नाम बिपिन कुमार सिंह हैं. बाढ़ जीआरपी में तैनात हैं. उनको अपराधियों ने ड्यूटी के दौरान गोली मारी है.  आनन फानन में पुलिसकर्मियों ने उनको इलाज के लिए पटना भेजा. इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. 

पुलिस के अधिकारी खामोश

इस घटना के बाद कोई भी पुलिस पदाधिकारी कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं. लेकिन बताया जा रहा है कि सब इंस्पेक्टर बिपिन कुमार सिंह के पैर और पीठ में गोली लगी हुई है. उनको इलाज के लिए पीएमसीएच में भेजा गया है. उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.