ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, अचानक बेहोश होकर गिरे; दिल्ली AIIMS में भर्ती✦भागलपुर: काली पूजा के सांस्कृतिक कार्यक्रम में अश्लील डांस का वीडियो वायरल, मंच पर बैठे दिखे सबौर प्रमुख अभय कुमार✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, अचानक बेहोश होकर गिरे; दिल्ली AIIMS में भर्ती✦भागलपुर: काली पूजा के सांस्कृतिक कार्यक्रम में अश्लील डांस का वीडियो वायरल, मंच पर बैठे दिखे सबौर प्रमुख अभय कुमार

RCP सिंह पर नीतीश की नजर टेढ़ी, पटना का सरकारी बंगला भी छीना

PATNA : केंद्रीय मंत्रिमंडल से विदाई होने के पहले आरसीपी सिंह का पर हर दिन कतरा जा रहा है। आरसीपी सिंह का पहले राज्यसभा टिकट साफ किया गया, उसके बाद उनके करीबी नेताओं को नेतृत्व ने

RCP सिंह पर नीतीश की नजर टेढ़ी, पटना का सरकारी बंगला भी छीना
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : केंद्रीय मंत्रिमंडल से विदाई होने के पहले आरसीपी सिंह का पर हर दिन कतरा जा रहा है। आरसीपी सिंह का पहले राज्यसभा टिकट साफ किया गया, उसके बाद उनके करीबी नेताओं को नेतृत्व ने अपने साथ जोड़ कर आरसीपी सिंह को अलग-थलग कर दिया और अब पटना में उनका सरकारी बंगला भी छिन गया है। पटना में स्टैंड रोड पर आरसीपी सिंह सात नंबर बंगले में रहते हैं हालांकि यह बंगला उनके नाम पर आवंटित नहीं है, लेकिन अब सरकार ने इस आवंटन को रद्द करते हुए सात स्टैंड रोड बंगला राज्य के मुख्य सचिव के नाम से आवंटित कर दिया है। इसका मतलब यह हुआ कि आरसीपी सिंह को पटना का सरकारी बंगला खाली करना होगा।


आरसीपी सिंह लंबे अरसे से पटना के जिस सरकारी बंगले में रहते आए हैं वह बंगला जेडीयू के ही दूसरे नेता के नाम पर आवंटित है। सरकार ने इसका आवंटन रद्द कर दिया है और यह बंगला राज्य के मुख्य सचिव के नाम से आवंटित किए जाने की खबर है। हालांकि अभी आधिकारिक आदेश का इंतजार है।



टैग्स