ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

RCP सिंह ने संसद में कांग्रेस को जमकर कोसा, देश के सपूतों की उपेक्षा करने का लगाया आरोप

DELHI : जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह ने मंगलवार को राज्यसभा में कांग्रेस को जमकर खरी-खोटी सुनाई। आरसीपी सिंह ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने देश

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

DELHI : जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह ने मंगलवार को राज्यसभा में कांग्रेस को जमकर खरी-खोटी सुनाई। आरसीपी सिंह ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने देश के सपूतों का कभी सम्मान नहीं किया। बाबा साहब अंबेडकर से लेकर भगत सिंह, सरदार पटेल और अबुल कलाम आजाद जैसे महान सपूतों को कांग्रेस ने भुला दिया। 


दरअसल राज्यसभा में जालियांवाला बाग नेशनल मेमोरियल संशोधन बिल 2019 पर चर्चा के दौरान आरसीपी सिंह ने कांग्रेस पर हमला बोला। इस बिल का समर्थन करते हुए जेडीयू सांसद ने कहा कि जालियांवाला बाग नेशनल मेमोरियल में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष का नाम क्यों रखा जाना चाहिए जबकि मौजूदा कांग्रेस और इंडियन नेशनल कांग्रेस में फर्क है। आरसीपी सिंह ने कहा कि 1919 और 1951 में जो कांग्रेस थी वह केवल पॉलीटिकल पार्टी नहीं थी बल्कि उसका सीधा संबंध भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन से था। 


आरसीपी सिंह ने कांग्रेस पर यह आरोप लगाया कि सबसे लंबे वक्त तक सत्ता में रहने के बावजूद उसने देश के सपूतों को सम्मान नहीं दिया। जेडीयू सांसद ने कहा कि अब जो ट्रस्ट बन रहा है उसमें नेता प्रतिपक्ष को रखा गया है। बहुमत न होने की स्थिति में सबसे बड़ी पार्टी के नेता को इसमें जगह मिलेगी।


टैग्स