ब्रेकिंग
शराबबंदी वाले राज्य में 75 लाख की शराब बरामद, राजस्थान का ड्राइवर गिरफ्तारबर्थ सर्टिफिकेट बनाने दो साल की देरी पड़ेगी भारी, लगाने पड़ सकते हैं कोर्ट के चक्कर; संसद से नया बिल पासगोपालगंज में 10 रुपये के लिए महिला की हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तारपप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज कोर्ट में मुकदमा, 11 अगस्त को पेश होने का आदेश; क्या है मामला?बांकीपुर में BJP की करारी हार के बाद PM मोदी से मिले नीतीश कुमार, ललन सिंह और संजय झा भी रहे साथशराबबंदी वाले राज्य में 75 लाख की शराब बरामद, राजस्थान का ड्राइवर गिरफ्तारबर्थ सर्टिफिकेट बनाने दो साल की देरी पड़ेगी भारी, लगाने पड़ सकते हैं कोर्ट के चक्कर; संसद से नया बिल पासगोपालगंज में 10 रुपये के लिए महिला की हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तारपप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज कोर्ट में मुकदमा, 11 अगस्त को पेश होने का आदेश; क्या है मामला?बांकीपुर में BJP की करारी हार के बाद PM मोदी से मिले नीतीश कुमार, ललन सिंह और संजय झा भी रहे साथ

आरसीपी सिंह ने नीतीश पर बोला हमला, कहा- जनादेश के साथ विश्वासघात हुआ

PATNA: बिहार की राजनीति में मंगलवार का दिन काफी अहम इसलिए रहा कि जेडीयू ने बीजेपी से गठबंधन तोड़ने का फैसला लिया। अब जेडीयू महागठबंधन में शामिल हो गयी है। नीतीश कुमार ने अपना

आरसीपी सिंह ने नीतीश पर बोला हमला, कहा- जनादेश के साथ विश्वासघात हुआ
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार की राजनीति में मंगलवार का दिन काफी अहम इसलिए रहा कि जेडीयू ने बीजेपी से गठबंधन तोड़ने का फैसला लिया। अब जेडीयू महागठबंधन में शामिल हो गयी है। नीतीश कुमार ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपा और महागठबंधन के साथ सरकार बनाने का दावा पेश किया है। नीतीश के इस कदम पर उनके पुराने साथी आरसीपी सिंह ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने 2020 में एनडीए के पक्ष में वोट दिये थे इस जनादेश के साथ विश्वासघात हुआ है। 


जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। आरसीपी सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर यह लिखा कि बिहार की जनता के द्वारा NDA के पक्ष में दिए गए 2020 के जनादेश के साथ विश्वासघात ! 


वहीं बीजेपी नेता मंगल पांडेय ने भी नीतीश कुमार पर हमला बोला कहा कि बीजेपी के साथ धोखा हुआ है। हम लालू राज के खिलाफ साथ लड़े थे। हमें लालू राज के खिलाफ जनादेश मिला था। मंगल पांडेय ने कहा कि बीजेपी अब बिहार की जनता के साथ मिलकर लड़ाई लड़ेंगी। नीतीश कुमार का लालू के साथ मिलना जनता के साथ धोखा है।