ब्रेकिंग
सम्राट चौधरी के बंगला में रहेंगे निशांत कुमार, सरकार ने 5 देशरत्न मार्ग वाला आवास अलॉट कियाभाई से पहले जेल में मेरी हत्या की रची गई थी साजिश, रोते हुए बोले रौशन आनंद..खान के दोनों गार्ड ने अंजाम भुगतने की बेऊर में दी थी धमकी लालू-राबड़ी-तेजस्वी और मीसा भारती के बाद तेज प्रताप यादव ने भी लौटाई सुरक्षा, कहा- कोई अप्रिय घटना हुई तो जवाबदेही सरकार की होगीबिहार में अपराधियों का तांडव: पैक्स प्रबंधक से दिनदहाड़े लूट लिए 5.60 लाख, चाकू दिखाकर बाइक भी ले भागेफैजल खान को पुलिस और नेता का संरक्षण, रौशन आनंद ने किया ऐलान, भाई के दाह संस्कार के बाद करुंगा पर्दाफाश सम्राट चौधरी के बंगला में रहेंगे निशांत कुमार, सरकार ने 5 देशरत्न मार्ग वाला आवास अलॉट कियाभाई से पहले जेल में मेरी हत्या की रची गई थी साजिश, रोते हुए बोले रौशन आनंद..खान के दोनों गार्ड ने अंजाम भुगतने की बेऊर में दी थी धमकी लालू-राबड़ी-तेजस्वी और मीसा भारती के बाद तेज प्रताप यादव ने भी लौटाई सुरक्षा, कहा- कोई अप्रिय घटना हुई तो जवाबदेही सरकार की होगीबिहार में अपराधियों का तांडव: पैक्स प्रबंधक से दिनदहाड़े लूट लिए 5.60 लाख, चाकू दिखाकर बाइक भी ले भागेफैजल खान को पुलिस और नेता का संरक्षण, रौशन आनंद ने किया ऐलान, भाई के दाह संस्कार के बाद करुंगा पर्दाफाश

आरसीपी सिंह ने चिराग पर अबतक का सबसे बड़ा हमला बोला, LJP को एहसान फरामोश बताया

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम भले ही सामने आ गया हो, राज्य में एनडीए सरकार का गठन हो गया हो लेकिन जेडीयू और एलजेपी के बीच रिश्ते में खटास कम होने का नाम नहीं ले रही ह

आरसीपी सिंह ने चिराग पर अबतक का सबसे बड़ा हमला बोला, LJP को एहसान फरामोश बताया
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम भले ही सामने आ गया हो, राज्य में एनडीए सरकार का गठन हो गया हो लेकिन जेडीयू और एलजेपी के बीच रिश्ते में खटास कम होने का नाम नहीं ले रही है. विधानसभा चुनाव के दौरान एलजेपी ने लगातार नीतीश सरकार पर न केवल सवाल खड़े किए बल्कि जेडीयू के उम्मीदवारों के खिलाफ अपनी पार्टी के कैंडिडेट भी उतारे. संसद का बजट सत्र शुरू होने से पहले एनडीए के घटक दलों की बैठक में चिराग पासवान को शामिल होने के लिए दिया गया लेकिन चिराग इस बैठक में नहीं पहुंचे. इसके बाद यह सवाल उठने लगा कि क्या जेडीयू के विरोध के कारण चिराग को बैठक में नहीं जोड़ा गया. 


चिराग पासवान को लेकर एनडीए में चल रही कसम कस के बीच जेडीयू अध्यक्ष आरसीपी सिंह का बड़ा बयान सामने आया है. आईसीपी सिंह ने चिराग पासवान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला है. जेडीयू अध्यक्ष ने कहा है कि एलजेपी और नेतृत्व एहसान को याद नहीं रखता. लोकसभा चुनाव के दौरान जेडीयू ने लगातार एलजीपी उम्मीदवारों के समर्थन में चुनाव प्रचार किया. चुनाव में हर संभव मदद की लेकिन विधानसभा चुनाव में एलजेपी ने एनडीए उम्मीदवारों के खिलाफ अपना कैंडिडेट उतारा.


एक अंग्रेजी दैनिक को दिए गए वीडियो इंटरव्यू में आरसीपी सिंह ने कहा कि एलजीपी में ना केवल जेडीयू उम्मीदवारों के खिलाफ अपने कैंडिडेट दिए बल्कि बीजेपी के खिलाफ भी कई सीटों पर उम्मीदवार उतारे. एनडीए में चिराग के भविष्य को लेकर आरसीपी सिंह में कोई बात नहीं कही उन्होंने कहा कि एनडीए में कैसे रहना है और कौन बाहर रहेगा, इसका फैसला एनडीए के नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे.


उन्होंने कहा कि बीजेपी को तय करना होगा कि कौन रहेगा और कौन बैठेगा. आरसीपी सिंह ने इस बात पर अनभिज्ञता जताई कि चिराग पासवान आखिर किस पाले में बैठे हैं.

टैग्स