ब्रेकिंग
बाढ़ में 4 युवकों की संदिग्ध मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मंत्री विजय सिन्हा, ग्रामीणों ने कहा..बिहार में पूरी तरह से फेल है शराबबंदी सहरसा में पुलिस बनकर साइबर ठगी, दिल्ली में बेटी के आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने का डर दिखाकर 1.13 लाख ठगेमोतिहारी में तेजाब कांड: पति-पत्नी और ढाई साल के मासूम पर फेंका एसिड, सूद के विवाद में किया हमला 6 साल का वायरल बॉय आदित्य पटना में धरना पर बैठा, पुलिस पर माता-पिता से मारपीट का लगाया आरोप, पीएम मोदी से की कार्रवाई की मांगपटना में दिनदहाड़े ATM काटने की कोशिश, पटेल नगर में दो युवक पकड़े गएबाढ़ में 4 युवकों की संदिग्ध मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मंत्री विजय सिन्हा, ग्रामीणों ने कहा..बिहार में पूरी तरह से फेल है शराबबंदी सहरसा में पुलिस बनकर साइबर ठगी, दिल्ली में बेटी के आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने का डर दिखाकर 1.13 लाख ठगेमोतिहारी में तेजाब कांड: पति-पत्नी और ढाई साल के मासूम पर फेंका एसिड, सूद के विवाद में किया हमला 6 साल का वायरल बॉय आदित्य पटना में धरना पर बैठा, पुलिस पर माता-पिता से मारपीट का लगाया आरोप, पीएम मोदी से की कार्रवाई की मांगपटना में दिनदहाड़े ATM काटने की कोशिश, पटेल नगर में दो युवक पकड़े गए

RCP सिंह का नाम सुनते भड़क गए सीएम नीतीश, पूछा- उसको राजनीति में लाया कौन था ?

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली दौरे पर हैं। यहां जब उनसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह से जुड़ा सवाल पूछा गया तो वे भड़क गए। सीएम नीतीश कहने लगे कि आरसीपी सिंह राजनीति में लाया क

RCP सिंह का नाम सुनते भड़क गए सीएम नीतीश, पूछा- उसको राजनीति में लाया कौन था ?
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली दौरे पर हैं। यहां जब उनसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह से जुड़ा सवाल पूछा गया तो वे भड़क गए। सीएम नीतीश कहने लगे कि आरसीपी सिंह राजनीति में लाया कौन था ? उसे आईएएस से अपना प्राइवेट सेक्रेट्री कौन बनाया था? सीएम नीतीश ने कहा कि उसे हमनें अपनी जगह पार्टी का अध्यक्ष तक बना दिया लेकिन वह बीजेपी के साथ चला गया। उन्होंने कहा कि हमनें उसके लिए क्या नहीं किया। 



जब पत्रकारों ने नीतीश कुमार से आरसीपी के पटना पहुंचने और उन पर हमला बोलने पर प्रतिक्रिया लेना चाहा तो उन्होंने साफ़ कहा कि वो क्या बोलता है इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने तीखे अंदाज में कहा कि आप लोगों को उस आदमी के बारे में पूछना भी नहीं चाहिए।



आपको बता दें, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक मिशन के तहत दिल्ली पहुंचे हैं। यहां उन्होंने सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी और सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की है। इनके अलावा कई अन्य विपक्षी नेताओं से आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुलाकात होने वाली है। वहीं, नीतीश कुमार पटना से दिल्ली पहुंचे हैं जबकि आरसीपी सिंह दिल्ली से पटना पहुंच गए हैं। 


टैग्स