ब्रेकिंग
Bihar News: मोकामा का नया रेल पुल तैयार, ट्रायल के बाद खुला रास्ता; इन रूटों पर यात्रियों को मिलेगा फायदा✦Bihar News: गंडक का तटबंध टूटा तो सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, 7 इंजीनियर सस्पेंड; एक चीफ इंजीनियर भी फंसे✦Bihar News : बाढ़ राहत बांटने पहुंचे थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों पर तानी पिस्टल, वीडियो वायरल; अब एसपी ने किया सस्पेंड✦लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव✦Bihar News: मोकामा का नया रेल पुल तैयार, ट्रायल के बाद खुला रास्ता; इन रूटों पर यात्रियों को मिलेगा फायदा✦Bihar News: गंडक का तटबंध टूटा तो सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, 7 इंजीनियर सस्पेंड; एक चीफ इंजीनियर भी फंसे✦Bihar News : बाढ़ राहत बांटने पहुंचे थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों पर तानी पिस्टल, वीडियो वायरल; अब एसपी ने किया सस्पेंड✦लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव

रथ पर सवार हो अचानक RJD दफ्तर पहुंच गए लालू, सरकार से मिली जमीन का लिया जाएजा

PATNA: मुंबई में I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक के बाद वापस पटना पहुंचे लालू शनिवार को अपने रथ पर सवार होकर अचानक आरजेडी के प्रदेश कार्यालय पहुंच गए। इस दौरान उनके साथ पार्टी के अन्य लोग

रथ पर सवार हो अचानक RJD दफ्तर पहुंच गए लालू, सरकार से मिली जमीन का लिया जाएजा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: मुंबई में I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक के बाद वापस पटना पहुंचे लालू शनिवार को अपने रथ पर सवार होकर अचानक आरजेडी के प्रदेश कार्यालय पहुंच गए। इस दौरान उनके साथ पार्टी के अन्य लोग भी मौजूद थे। लालू के अचानक आरजेडी दफ्तर पहुंचने के बाद पार्टी नेता और कार्यकर्ता हैरत में पड़ गए। लालू उस जमीन का मुआयना करने के लिए पहुंचे थे जो सरकार ने आरजेडी कार्यालय के विस्तार के लिए दिया है।


दरअसल, आरजेडी अपने कार्यालय के विस्तार के लिए पिछले दो साल से बिहार सरकार से जमीन मांग रही थी। एनडीए के शासनकाल में की गई मांग तब पूरी हुआ जब बिहार में सत्ता परिवर्तन हुआ और राजद सरकार में आ गई। जेडीयू के साथ सरकार में आने के बाद आरजेडी की मांग पूरी हुई और सरकार ने आरजेडी दफ्तर के ठीक बगल में स्थित प्लॉट कार्यालय के विस्तार के लिए राष्ट्रीय जनता दल को अलॉट कर दिया। पिछले दिन हजारों वर्गफुट की खाली जमीन की चाबी आरजेडी ऑफिस को सौंप दी गई थी।


जमीन मिलने के बाद अब आरजेडी का कार्यालय भी जेडीयू और बीजेपी की तरह बड़ा हो जाएगा। पटना के वीरचंद पटेल मार्ग स्थित राजद का प्रदेश कार्यालय अब और भी भव्य होगा और अब आरजेडी दफ्तर का विस्तार खाली जमीन पर भी किया जाएगा। सरकार की तरफ से आरजेडी को एक तरह खाली जमीन के रूप में बड़ा तोहफा मिलने के बाद इसको लेकर सियासत भी खूब हुई। पिछले दिनों तेजस्वी यादव ने भी उक्त जमीन का जायजा लिया था और अब लालू प्रसाद ने भी जमीन का मुआयना किया है।