ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले शाहनवाज, बिहार में उद्योग की प्रगति की पूरी जानकारी महामहिम को दी

DELHI: बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने सोमवार को देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की और उनसे बिहार में उद्योग क्षेत्र की प्रगति की पूरी जानकारी साझा की।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले शाहनवाज, बिहार में उद्योग की प्रगति की पूरी जानकारी महामहिम को दी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DELHI: बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने सोमवार को देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की और उनसे बिहार में उद्योग क्षेत्र की प्रगति की पूरी जानकारी साझा की। इस मौके पर शाहनवाज हुसैन ने उन्हें एक सुंदर कलाकृति भी भेंट की।


राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि महामहिम से उनकी मुलाकात बहुत अच्छी रही। महामहिम ने उन्हें बिहार में उद्योगों के तेजी से विकास के लिए आशीर्वाद दिया है।


शाहनवाज हुसैन ने कहा कि देश के राष्ट्रपति बनने से पहले श्री रामनाथ कोविंद जी बिहार के राज्यपाल थे और बिहार के प्रति उनका स्नेह अभी भी पहले जैसा प्रगाढ़ है। उन्होंने कहा कि बिहार की 14 करोड़ जनता की फ़िक्र हमेशा महामहिम को रहती है। 


महामहिम की ख्वाहिश है कि बिहार अन्य क्षेत्रों के साथ उद्योग में भी खूब तरक्की करे। देश के राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने उन्हें एक सुंदर कलाकृति भी भेंट की।

टैग्स