ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस से पहले भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, बिना आईडी कार्ड एंट्री बैन; SSB ने बढ़ाई चौकसीमुजफ्फरपुर में पुलिस-अपराधी मुठभेड़, फायरिंग के बाद कुख्यात उत्तम राय बाइक लूटकर फरारझारखंड के बाद बिहार में छात्र आंदोलन की आहट, TRE 4 समेत अन्य मांगों को लेकर आमरण अनशन का ऐलानमधुबनी में JK लक्ष्मी सीमेंट प्लांट का विरोध, निर्माण कार्य रोकने पर ग्रामीणों और पुलिस में झड़प15 अगस्त के राजकीय समारोह की सभी तैयारियाँ पूरी, गांधी मैदान में भव्य आयोजनस्वतंत्रता दिवस से पहले भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, बिना आईडी कार्ड एंट्री बैन; SSB ने बढ़ाई चौकसीमुजफ्फरपुर में पुलिस-अपराधी मुठभेड़, फायरिंग के बाद कुख्यात उत्तम राय बाइक लूटकर फरारझारखंड के बाद बिहार में छात्र आंदोलन की आहट, TRE 4 समेत अन्य मांगों को लेकर आमरण अनशन का ऐलानमधुबनी में JK लक्ष्मी सीमेंट प्लांट का विरोध, निर्माण कार्य रोकने पर ग्रामीणों और पुलिस में झड़प15 अगस्त के राजकीय समारोह की सभी तैयारियाँ पूरी, गांधी मैदान में भव्य आयोजन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पटना आगमन की तैयारियों को लेकर हुई बैठक, विस अध्यक्ष, विप सभापति सहित सरकार के मंत्री रहे मौजूद

PATNA: बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शामिल होंगे। आगामी 20 अक्टूबर को रामनाथ कोविंद पटना आएंगे और इस भव्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। बिहार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पटना आगमन की तैयारियों को लेकर हुई बैठक, विस अध्यक्ष, विप सभापति सहित सरकार के मंत्री रहे मौजूद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शामिल होंगे। आगामी 20 अक्टूबर को रामनाथ कोविंद पटना आएंगे और इस भव्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने इसकी तैयारियां शुरू दी हैं। विधानसभा अध्‍यक्ष ने आज एक बैठक कर राष्ट्रपति के पटना आगमन की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया। इस बैठक में बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह सहित सरकार के मंत्री उपस्थित थे।


बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह में शिरकत करने के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द 20 अक्टूबर को पटना आ रहे हैं। वे दो दिन बिहार में रहेंगे। राष्ट्रपति के बिहार आगमन को लेकर बीते शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी और इस विषय पर चर्चा की थी। इसकी तैयारियों को लेकर आज उन्होंने एक बैठक की जिसमें विधान परिषद के सभापति सहित सरकार के मंत्रियों के साथ विचार-विमर्श किया गया। 


विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि 20 अक्टूबर को राष्ट्रपति राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे और अगले दिन 21 अक्टूबर को विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे। इसी दिन स्पीकर के सरकारी आवास में रात्रि भोज और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर शुक्रवार को भी स्पीकर की अध्यक्षता में विधानसभा की नियम समिति, सामान्य प्रयोजन समिति व विशेषाधिकार समिति की बैठक हुई थी। आज हुई बैठक में भी राष्ट्रपति के आगमन और कार्यक्रम की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। आज हुई बैठक में उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद एवं रेणु देवी, मंत्री विजय चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी मौजूद थे।




टैग्स