ब्रेकिंग
स्कूल बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत; गुस्साए लोगों ने बस में की तोड़फोड़, सड़क जामशिक्षकों के तबादले पर तेजस्वी यादव का सीएम सम्राट को पत्र, उर्दू-अरबी-फारसी शिक्षकों के मुद्दे पर उठाए सवाल; 8 मांगें रखींसत्यनारायण पूजा का प्रसाद खाने से 100 से अधिक लोग बीमार, बच्चों और महिलाओं की संख्या ज्यादा; नाव से अस्पताल पहुंचाए गए मरीजपटना से भोपाल जाना हुआ आसान, शुरू हुई सीधी विमान सेवा; हफ्ते में 3 दिन उड़ान, ढाई घंटे में पूरा होगा सफरबिहार में IG से लेकर SP तक को मिली बड़ी पावर, अब असामाजिक तत्वों पर ऐसे कसेगा शिकंजास्कूल बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत; गुस्साए लोगों ने बस में की तोड़फोड़, सड़क जामशिक्षकों के तबादले पर तेजस्वी यादव का सीएम सम्राट को पत्र, उर्दू-अरबी-फारसी शिक्षकों के मुद्दे पर उठाए सवाल; 8 मांगें रखींसत्यनारायण पूजा का प्रसाद खाने से 100 से अधिक लोग बीमार, बच्चों और महिलाओं की संख्या ज्यादा; नाव से अस्पताल पहुंचाए गए मरीजपटना से भोपाल जाना हुआ आसान, शुरू हुई सीधी विमान सेवा; हफ्ते में 3 दिन उड़ान, ढाई घंटे में पूरा होगा सफरबिहार में IG से लेकर SP तक को मिली बड़ी पावर, अब असामाजिक तत्वों पर ऐसे कसेगा शिकंजा

राष्ट्रपति मुर्मू पहुंची देवघर, राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने किया स्वागत, जानिए आज का कार्यक्रम

RANCHI: तीन दिवसीय दौरे पर आज बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड पहुंच गयी हैं। राष्ट्रपति आज सुबह इंडियन एयरफोर्स के विशेष विमान से देवघर एयरपोर्ट पहुंचीं। जहां

राष्ट्रपति मुर्मू पहुंची देवघर, राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने किया स्वागत, जानिए आज का कार्यक्रम
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
3 मिनट

RANCHI: तीन दिवसीय दौरे पर आज बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड पहुंच गयी हैं। राष्ट्रपति आज सुबह इंडियन एयरफोर्स के विशेष विमान से देवघर एयरपोर्ट पहुंचीं।  जहां राज्यपाल CP राधाकृष्णन ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। वही इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बाबा वैद्यनाथ धाम में पूजा अर्चना करेंगी। फिर यहां रांची के लिए रवाना होंगी। 


इनके आगमन को लेकर देवघर मंदिर में विशेष इंतजाम किया गया है। इनके मंदिर जाने के रुट में जगह - जगह बैरिकेडिंग की गयी है। एयरपोर्ट से लेकर बाबा मंदिर और बाबा मंदिर से सर्किट हाउस के बीच रूट लाइन में कई जगहों पर देवघर के लोग तिरंगा लेकर सड़क किनारे राष्ट्रपति के स्वागत के लिए खड़े रहेंगे। इनके आगमन को लेकर बाबा मंदिर में सुबह छह बजे से 10:30 बजे तक बाबा मंदिर में आम भक्तों की नो इंट्री रहेगी। 


दरअसल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का देवघर में सिर्फ बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना का कार्यक्रम है, इसलिए तकरीबन दो घंटे 15 मिनट वह देवघर में रहेंगी। जिसमें 50 मिनट तक वह बाबा बैद्यनाथ मंदिर में रहेंगी। इस दौरान उनके पुश्तैनी पुरोहित संकल्प करायेंगे और पूजा-अर्चना करवायेंगे।  इसके बाद वो 10.10 बजे वे मंदिर से सर्किट हाउस के लिए रवाना होंगी। बाबा मंदिर में राष्ट्रपति के साथ भाजपा सांसद डॉ निशिकांत दुबे भी मौजूद रहेंगे।  


वहीं, राष्ट्रपति बाबा मंदिर से 10.20 बजे देवघर सर्किट हाउस पहुंचेंगी। उसके बाद तकरीबन 30 मिनट तक विश्राम करने के बाद 11.10 बजे वो वापस से  देवघर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जायेंगी। जहां  11.20 बजे एयरफोर्स के विशेष विमान से रांची प्रस्थान करेंगी। द्रौपदी मुर्मू लगभग 12 बजे वह रांची पहुंचेंगी।  बाबा मंदिर में श्राइन बोर्ड/मंदिर प्रबंधन की ओर से राष्ट्रपति का सम्मान किये जाने की सूचना है। 


इधर, राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये हैं।  चप्पे-चप्पे पर सेंट्रल सुरक्षा एजेंसियां और स्टेट पुलिस के जवान लगाये गये हैं। एडीजी और सीनियर आइएएस इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। डीसी मंजूनाथ भजंत्री और एसपी सुभाष चंद्र जाट ने राष्ट्रपति के आतिथ्य को लेकर पुख्ता बंदोबस्त किये हैं।  



टैग्स