ब्रेकिंग
मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...

कांग्रेस ने बिहार में नए सिरे से गरमाया पोस्टर वॉर, रंजन गोगोई को राज्यसभा भेजे जाने पर BJP को घेरा

PATNA : सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई को राज्यसभा भेजे जाने को लेकर कांग्रेस ने नए सिरे से बिहार में पोस्टर वार छेड़ दिया है. कांग्रेस की तरफ से राजधानी पटना मे

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई को राज्यसभा भेजे जाने को लेकर कांग्रेस ने नए सिरे से बिहार में पोस्टर वार छेड़ दिया है. कांग्रेस की तरफ से राजधानी पटना में कई जगहों पर नए पोस्टर लगाए गए हैं. इन पोस्टर में बीजेपी को निशाने पर लिया गया है.

कांग्रेस की तरफ से लगाए गए पोस्टर में आरोप लगाया गया है कि राफेल डील को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सच अब सामने आ गया है. कांग्रेस ने पूर्व सीजेआई के राज्यसभा में शपथ ग्रहण वाले दिन को काला दिन बताया है. इसके साथ ही कांग्रेस ने पोस्टर के जरिए रंजन गोगोई के मुख्य न्यायाधीश प्रदेश सुप्रीम कोर्ट की तरफ से दिए गए बड़े फैसलों की जांच कराने की भी मांग की है.

बता दें कि इससे पहले भी कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस बीजेपी पर निशाना साध चुकी है. इसको लेकर कई तरह के पोस्टर भी लगा चुकी है. हालांकि इस पोस्टर वार में कांग्रेस के कोई बड़ा नेता सामने नहीं आता है. सिर्फ छोटे नेता ही पोस्टर पर दिखते है.