ब्रेकिंग
Bihar Politics : नीरज के नामांकन से ठीक पहले ललन बाबू से मिलने पहुंचे नीतीश, 20 मिनट बंद कमरे में हुई बात-चीत ; अनंत-नीरज विवाद पर निकलेगा रास्ता?✦Bihar News: मोकामा का नया रेल पुल तैयार, ट्रायल के बाद खुला रास्ता; इन रूटों पर यात्रियों को मिलेगा फायदा✦Bihar News: गंडक का तटबंध टूटा तो सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, 7 इंजीनियर सस्पेंड; एक चीफ इंजीनियर भी फंसे✦Bihar News : बाढ़ राहत बांटने पहुंचे थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों पर तानी पिस्टल, वीडियो वायरल; अब एसपी ने किया सस्पेंड✦लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल✦Bihar Politics : नीरज के नामांकन से ठीक पहले ललन बाबू से मिलने पहुंचे नीतीश, 20 मिनट बंद कमरे में हुई बात-चीत ; अनंत-नीरज विवाद पर निकलेगा रास्ता?✦Bihar News: मोकामा का नया रेल पुल तैयार, ट्रायल के बाद खुला रास्ता; इन रूटों पर यात्रियों को मिलेगा फायदा✦Bihar News: गंडक का तटबंध टूटा तो सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, 7 इंजीनियर सस्पेंड; एक चीफ इंजीनियर भी फंसे✦Bihar News : बाढ़ राहत बांटने पहुंचे थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों पर तानी पिस्टल, वीडियो वायरल; अब एसपी ने किया सस्पेंड✦लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल

रंग लाने लगी उपेन्द्र कुशवाहा की मेहनत, RJD और कांग्रेस के बगैर विपक्षी दलों को किया एकजुट

PATNA : आरजेडी और कांग्रेस की उपेक्षा के शिकार रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने अन्य विपक्षी दलों को एकजुट करने का प्रयास किया था। रालोसपा के मानव कतार में कांग्रेस और आरजेड

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : आरजेडी और कांग्रेस की उपेक्षा के शिकार रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने अन्य विपक्षी दलों को एकजुट करने का प्रयास किया था। रालोसपा के मानव कतार में कांग्रेस और आरजेडी के नेता शामिल नहीं हुए लेकिन अब वामदलों की तरफ से बुलाए गए भारत बंद में कुशवाहा ने अन्य विपक्षी दलों के साथ भागीदारी की है। उपेंद्र कुशवाहा ना केवल खुद भारत बंद में शामिल हुए हैं बल्कि उनके साथ जीतन राम मांझी और पप्पू यादव भी वाम दलों के भारत बंद को समर्थन दे रहे हैं।


कुशवाहा ने डाक बंगला चौराहे पहुंचकर अन्य विपक्षी दल के नेताओं के साथ एकजुटता दिखाई है रालोसपा अध्यक्ष ने कहा है कि सीएए का जिस तरह देश भर में विरोध हो रहा है वह बताता है कि केंद्र सरकार ने बड़ी चूक कर दी है। भारत बंद में कांग्रेस और आरजेडी के शामिल नहीं होने को लेकर सवाल पूछे जाने पर कुशवाहा ने यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया है कि यह उनकी पार्टी रालोसपा की तरफ से बुलाया गया कार्यक्रम नहीं है। कुशवाहा ने कहा है कि बावजूद इसके हम सभी विपक्षी दल वाम दलों के भारत बंद का समर्थन कर रहे हैं।


उपेन्द्र कुशवाहा ने शाहीनबाग के धरना का समर्थन करते हुए कहा कि बिल्कुल लोकतांत्रिक तरीके से विरोध हो रहा है। उनकी मांगे जायज है सरकार को उस मसले पर विचार करना चाहिए। वहीं उन्होनें सीएम नीतीश कुमार और प्रशांत किशोर प्रकरण में अपना पल्ला झाड़ लिया और कहा कि इस आंदोलन से उस प्रकरण का कोई लेना देना नहीं है।