ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

रांची पहुंचे तेजस्वी यादव, कहा- झारखंड का रिजल्ट बिहार चुनाव में भी असर डालेगा

RANCHI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है रांची से जहां राजद नेता तेजस्वी यादव रांची एयरपोर्ट पहुंचे हैं. तेजस्वी हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने रांची पहुंचे

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

RANCHI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है रांची से जहां राजद नेता तेजस्वी यादव रांची एयरपोर्ट पहुंचे हैं. तेजस्वी हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने रांची पहुंचे हैं. झामुमो नेता हेमंत सोरेन आज झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभालने वाले हैं. झामुमो के नेता हेमंत सोरेन आज दोपहर दो बजे मोरबाड़ी मैदान में सीएम पद की शपथ लेंगे.


कोऑर्डिनेशन के साथ लड़ा महागठबंधन
तेजस्वी यादव ने कहा कि इस जीत से लोगों में काफी उत्साह है. उन्होंने कहा कि महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने इस चुनाव में काफी मेहनत किया. भाजपा के खिलाफ लड़ रही पार्टियों में कोऑर्डिनेशन देखने मो मिला. झारखंड की जनता ने हमलोगों को मौक़ा दिया है. तेजस्वी ने बताया कि वह हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे हैं. हेमंत सोरेन ने जिसको न्योता दिया है. विपक्ष के सभी लोग आने वाले है. बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, राजद नेता तेजस्वी यादव और सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हो सकते हैं.


नकारात्मक राजनीत करने वालों का अंजाम नकारात्मक हुआ
एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने मुद्दे पर चुनाव लड़ा. जिसको लेकर झारखंड की जनता ने हमे मौका दिया. सरकार  पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करेगी. तेजस्वी ने कहा कि झारखंड चुनाव का रिजल्ट बिहार चुनाव सहित देश के अन्य राज्यों में काफी असर डालेगा. कांग्रेस मुक्त भारत के सवाल पर तेजस्वी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि नकारात्मक राजनीत करने वालों का अंजाम नकारात्मक हुआ है.



टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें