ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

मुख्यमंत्री केजरीवाल और भगवंत मान रांची पहुंचे, आप कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, सीएम हेमंत से करेंगे मुलाकात

RANCHI: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान गुरुवार की देर शाम रांची पहुंचे हैं। सांसद संजय सिंह और राघव चड्ढा भी साथ हैं। जहां आम आदमी पार्टी के

मुख्यमंत्री केजरीवाल और भगवंत मान रांची पहुंचे, आप कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, सीएम हेमंत से करेंगे मुलाकात
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

RANCHI: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान गुरुवार की देर शाम रांची पहुंचे हैं। सांसद संजय सिंह और राघव चड्ढा भी साथ हैं। जहां आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का जोरदार स्वागत किया। पार्टी के नेताओं को देख आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के चेहरे पर खुशी झलक रही थी। 


एक साथ दो राज्यों के मुख्यमंत्री के रांची आगमन को लेकर  रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किया गया था। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी होटल के लिए रवाना हुए। बता दें कि कल शुक्रवार को झारखंड के सीएम हेमंत सोरन से मिलेंगे। दिल्ली और पंजाब के सीएम के साथ झारखंड के मुख्यमंत्री की कल मुलाकात होगी।  


एक साथ तीन राज्यों के सीएम की मुलाकात काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि दिल्ली में अफसरों की ट्रांसफर और पोस्टिंग क लेकर केंद्र सरकार की ओर से लाए गये अध्यादेश पर कल चर्चा हो सकती है। इसके अलावे दिल्ली और झारखंड में ईडी और आईटी की कार्रवाई के साथ-साथ आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हो सकती है।

टैग्स