ब्रेकिंग
2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप

रामविलास की खराब तबीयत के कारण दिल्ली नहीं छोड़ रहे चिराग, LJP के उम्मीदवारों को लिखा भावुक पत्र

PATNA: एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपने पार्टी के उम्मीदवारों और नेताओं को इमोशनल लेटर लिखा हैं. चिराग ने लिखा है कि पापा की बीमारी के कारण वह दिल्ली से पटना नहीं आ

रामविलास की खराब तबीयत के कारण दिल्ली नहीं छोड़ रहे चिराग, LJP के उम्मीदवारों को लिखा भावुक पत्र
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA: एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपने पार्टी के उम्मीदवारों और नेताओं को इमोशनल लेटर लिखा हैं. चिराग ने लिखा है कि पापा की बीमारी के कारण वह दिल्ली से पटना नहीं आ पा रहे हैं. 

रामविलास की खराब तबीयत के कारण दिल्ली नहीं छोड़ रहे चिराग, LJP के उम्मीदवारों को लिखा भावुक पत्र


चिराग ने  लिखा है कि  पापा को रूटीन हेल्थ चेकअप के लिए हॉस्पिल में भर्ती कराया गया है. कोरोना काल में लोगों को राशन मिलने में दिक्कत न आए. इस वजह से पापा अपने रूटीन चेकअप को टालते रहे. जिसके कारण वह थोड़ा अस्वस्थ हो गए है. पिछले तीन सप्ताह से दिल्ली के एक हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है. उम्मीद करता हूं कि वह जल्द ठीक हो जाएंगे. चिराग ने लिखा कि पापा को रोज बीमारी से लड़ते देख रहा हूं. एक बेटे के तौर पर पापा को हॉस्पिटल में देखकर बेहद विचलित हो जाता हूं. पापा ने कई बार मुझे पटना जाने का सुझाव भी दिया, लेकिन बेटा होने के नाते पापा को आईसीयू में छोड़कर कही जाना ठीक नहीं है. 


चिराग ने लिखा है कि आज जब उन्हें मेरी जरूरत है तो मुझे उनके साथ रहना चाहिए नहीं तो आप सबका राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने आप को कभी माफ नहीं कर पाएगा. पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते उन साथियों की भी चिंता है. जिन्होंने अपने जीवन को बिहार 1ST बिहारी 1ST के लिए समर्पित कर दिया है. आज जब मैं यह पत्र रखा हूं तो यह बात स्पष्ट कर देना चाहता हूं की अब तक गठबंधन के साथियों से न ही बिहार के भविष्य को लेकर और ना ही सीटों के तालमेल को लेकर कोई चर्चा हुई है. बिहार संसदीय बोर्ड और सभी सांसदों के साथ हुई बैठक में ह भी बातें मैंने बताई है. 


चिराग ने लिखा है कि मौजूदा सरकार सात निश्चय कार्यक्रम कर रही है जो 2015 में महागठबंधन द्वारा बनाया गया था. बिहार में विकास को दिशा देने के लिए जरूरी है कि एलजेपी जनता के समक्ष अपने विकास के रोड मैप को रखे, चाकि बिहार की जनता को यह बता सके कि जब एलजेपी समर्थित सरकार आएगी तो हमारी विकास की क्या योजनाएं रहेंगी. इस दिशा में मैं पार्टी के साथियों के साथ पिछले एक साल से काम कर रहा हूं.

टैग्स