ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

रामनवमी हिंसा के बाद हनुमान जयंती को लेकर MHA ने जारी की एडवाइजरी, सभी राज्यों को मिला ये टास्क

DELHI : रामनवमी पर बंगाल और बिहार के कई जिलों में हुई हिंसा को लेकर अब केंद्र सरकार अलर्ट मोड पर आ गयी है। यही वजह है कि अब गृह मंत्रालय के तरफ से हनुमान जयंती को लेकर सभी राज

रामनवमी हिंसा के बाद  हनुमान जयंती को लेकर  MHA ने जारी की एडवाइजरी, सभी राज्यों को मिला ये टास्क
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DELHI : रामनवमी पर बंगाल और बिहार के कई जिलों में हुई हिंसा को लेकर अब केंद्र सरकार अलर्ट मोड पर आ गयी है। यही वजह है कि अब गृह मंत्रालय के तरफ से हनुमान जयंती को लेकर सभी राज्यों को एक एडवाइजरी जारी की गयी है। इस एडवाइजरी में गृह मंत्रालय ने हनुमान जयंती की तैयारियों को लेकर सभी राज्य सरकारों को सतर्क रहने को कहा है। 



दरअसल, कल पूरे देश में हनुमान जयंती का आयोजन किया जाएगा। ऐसे में इस बार रामनवमी के अवसर पर बंगाल और बिहार में जो माहौल बना उसी को ध्यान में रखते हुए गृह मंत्रालय के तरफ से यह एडवाइजरी जारी की गई है। गृह मंत्रालय कार्यालय ने ट्वीट में बताया कि, गृह मंत्रालय ने राज्य सरकारों को कानून और व्यवस्था बनाए रखने, त्योहार का शांतिपूर्ण पालन करने और समाज में सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने वाले लोगों की निगरानी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। 

रामनवमी हिंसा के बाद  हनुमान जयंती को लेकर  MHA ने जारी की एडवाइजरी, सभी राज्यों को मिला ये टास्क


वहीं, हनुमान जयंती को लेकर पुलिस प्रसाशन भी सतर्क हो गई है। पुलिस के जवानों ने हनुमान जयंती से पहले आज कई इलाके में फ्लैग मार्च निकाला है।  इसमें कई जगहों पर राज्य पुलिस के साथ ही साथ पैरा मिलिट्री फोर्स के जवान भी मौजूद हैं। बिहार में जिस तरह रामनवमी के मौके पर शोभा यात्रा पर हुए पथराव के बाद दंगा भड़क गया था। उसके बाद अब पुलिस प्रसाशन काफी अलर्ट हो गया है।