ब्रेकिंग
कब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारीकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बीच केजरीवाल का 'हनुमान दांव', दिल्ली में करवाएंगे ये बड़ा काम

DESK : अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले बने राममय माहौल के बीच दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) ने 'हनुमान भक्ति' पर बड़ा ऐलान किया है। पार्टी दिल्ली में हर महीन

 रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बीच केजरीवाल का 'हनुमान दांव', दिल्ली में करवाएंगे ये बड़ा काम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले बने राममय माहौल के बीच दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) ने 'हनुमान भक्ति' पर बड़ा ऐलान किया है। पार्टी दिल्ली में हर महीने पहले मंगलवार को 2600 जगहों पर सुंदरकांड का आयोजन करेगी। इस बात का एलान आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और केजरीवाल सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने की है। 


इसके साथ ही आप प्रवक्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने एक नया संगठन बनाया है, जिसके तहत सुंदरकांड का आयोजन किया जाएगा। इसकी शुरुआत 16 जनवरी को सभी विधानसभा में सुंदरकांड के आयोजन के साथ होगी। उन्होंने कहा, 'पार्टी के विधायक और नेता अपने स्तर पर सुंदरकांड का आयोजन करते थे। अब इसके लिए नया संगठन बनाया है। ऐसे में एक व्यवस्थित तरीके से सुंदरकांड का कार्यक्रम चलाया जाएगा। 


वहीं,16 जनवरी को सभी विधानसभाओं में आम आदमी पार्टी के विधायक,पार्षद और संगठन पदाधिकारियों के साथ भव्य आयोजन किया जाएगा। मैं दिल्ली के लोगों को आमंत्रित करना चाहूंगा कि वे बढ़चढ़कर इसमें हिस्सा लें। इसके आगे भारद्वाज ने कहा कि कई विधायक अपने कार्यालय या मंदिर में सुंदरकांड का आयोजन करते थे। 


लेकिन अब अब हर महीने पहले मंगलवार को विधानसभा स्तर पर, फिर वार्ड स्तर पर फिर मंडल स्तर पर आयोजित होगा। हर मंडल में कार्यक्रम होगा तो करीब 2600 से अधिक जगहों पर हर महीने आयोजन किया जाएगा।' भारद्वाज ने कहा कि प्रकोष्ठ का नाम नहीं रखा गया है। आम आदमी पार्टी का संगठन ही अलग अलग मंडलों में आयोजन करेगा, कहीं सुंदरकांड और कहीं हनुमान चालीसा होगा। कल सभी जगहों पर सुंदरकांड होगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन निरंतर चलता रहेगा।