ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

रामगढ़ उपचुनाव: सुनीता चौधरी होंगी NDA की उम्मीदवार, कल दाखिल करेंगी नामांकन

RANCHI: रामगढ़ विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर आजसू ने शुक्रवार को उम्मीदवार की घोषणा कर दी। हरमू स्थित पार्टी कार्यालय में आजसू के मुख्य प्रवक्ता देवशरण भगत ने आजसू

रामगढ़ उपचुनाव: सुनीता चौधरी होंगी NDA की उम्मीदवार, कल दाखिल करेंगी नामांकन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: रामगढ़ विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर आजसू ने शुक्रवार को उम्मीदवार की घोषणा कर दी। हरमू स्थित पार्टी कार्यालय में आजसू के मुख्य प्रवक्ता देवशरण भगत ने आजसू उम्मीदवार के रूप में सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी की पत्नी सुनीता चौधरी के नाम की घोषणा की।


देवशरण भगत ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो की अध्यक्षता में हुई संसदीय बोर्ड के बैठक में सुनीता चौधरी के नाम पर मुहर लगी है। सुनीता देवी एनडीए उम्मीदवार के रूप में शनिवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। दरअसल, कांग्रेस विधायक रहीं ममता देवी की सदस्यता खत्म होने के बाद रामगढ़ में उपचुनाव हो रहा है। 


बता दें कि साल 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में भी आजसू ने सुनीता चौधरी को अपना प्रत्याशी बनाया था, हालांकि सुनीता चौधरी कांग्रेस प्रत्याशी ममता देवी से चुनाव हार गई थीं। अब एक बार फिर से आजसू ने चंद्र प्रकाश चौधरी की पत्नी सुनीता चौधरी को रामगढ़ सीट से प्रत्याशी बनाया है। रामगढ़ सीट के लिए एनडीए ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है हालांकि कांग्रेस ने अबतक अपने उम्मीदवार के नाम का एलान नहीं किया है।

टैग्स