ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

रामगढ़ उपचुनाव: रोड शो के दौरान बाइक से गिरे बीजेपी सांसद जयंत सिन्हा, पैर में लगी चोट

RAMGADH: झारखंड में रामगढ़ विधानसभा सीट पर 27 फरवरी को उपचुनाव के लिए मतदान होने हैं। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बीजेपी ने रोड शो निकाला। हजारीबाग के बीजेपी सांसद जयंत सिन्हा भी बाइ

रामगढ़ उपचुनाव: रोड शो के दौरान बाइक से गिरे बीजेपी सांसद जयंत सिन्हा, पैर में लगी चोट
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

RAMGADH: झारखंड में रामगढ़ विधानसभा सीट पर 27 फरवरी को उपचुनाव के लिए मतदान होने हैं। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बीजेपी ने रोड शो निकाला। हजारीबाग के बीजेपी सांसद जयंत सिन्हा भी बाइक रैली में शामिल हुए थे। बाइक चलाने के दौरान जयंत सिन्हा अचानक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर गिर पड़े। इस दौरान अफरा-तफरी मच गयी। 


बाइक से गिरने के कारण बीजेपी सांसद को घायल हो गये। उनके पैर में चोट लगी है। स्थानीय अस्पताल में उन्हे ले जाया गया। दरअसल चुनाव प्रचार के अंतिम दिन एनडीए प्रत्याशी सुनीता चौधरी के लिए बीजेपी ने आज रोड शो किया। इस दौरान सांसद जयंत सिन्हा अचानक बाइक  से नीचे गिर पड़े। जिससे उनके पैरों में चोट लग गयी। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बीजेपी के हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा के नेतृत्व में रामगढ़ शहर में बाइक रैली निकाली गई थी। 


बाइक रैली को शहर के चट्टी बाजार से थाना चौक सुभाष चौक से होते हुए रामगढ़ कॉलेज जाना था लेकिन सुभाष चौक से पहले ही जयंत सिन्हा की बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। बाइक पर सवार जयंत सिन्हा बाइक समेत सड़क पर गिर गये और इस दौरान उनके पैर में चोट लग गयी। जिसके बाद पास के अस्पताल में उन्हें ले जाया गया। मौके पर मौजूद बीजेपी कार्यकर्ताओं का कहना था कि जयंत सिन्हा शेर हैं कोई घायल नहीं कर सकता।

टैग्स