ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

रामगढ़ उपचुनाव की घोषणा, 27 फरवरी को वोटिंग, 2 मार्च को काउंटिंग

JHARKHAND: रामगढ़ विधानसभा के उपचुनाव की तारिखों की घोषणा कर दी गयी है। 27 फरवरी को इस सीट के लिए मतदान होगा। जबकि इसके नतीजे 2 मार्च को आएंगे। चुनाव आयोग ने आज उपचुनाव की तिथि की

रामगढ़ उपचुनाव की घोषणा, 27 फरवरी को वोटिंग, 2 मार्च को काउंटिंग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JHARKHAND: रामगढ़ विधानसभा के उपचुनाव की तारिखों की घोषणा कर दी गयी है। 27 फरवरी को इस सीट के लिए मतदान होगा। जबकि इसके नतीजे 2 मार्च को आएंगे। चुनाव आयोग ने आज उपचुनाव की तिथि की घोषणा की है। 


गौरतलब है कि एक मामले में कोर्ट ने कांग्रेस विधायक ममता देवी को दोषी करार दिया था। जिसके बाद उनकी विधानसभा से सदस्यता रद्द की गयी। तब से रामगढ़ विधानसभा सीट खाली था। अब चुनाव आयोग ने रामगढ़ में उपचुनाव कराने का फैसला लिया है।


27 फरवरी को रामगढ़ विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव होगा। नामांकन की तिथि 7 फरवरी रखी गयी है वही नामांकन पत्रों की स्क्रुटनी 8 फरवरी को की जाएगी। जबकि नामांकन वापसी की तिथि 10 फरवरी है।  चुनाव आयोग की घोषणा के बाद सभी राजनैतिक पार्टियां उपचुनाव की तैयारी में जुट गयी है।


पूर्वोत्तर के 3 राज्य त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड के विधानसभा चुनावों का भी ऐलान हो गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेंस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि त्रिपुरा में 16 फरवरी को  मतदान होगा जबकि मेघालय और नगालैंड में 27 फरवरी को मतदान कराये जाएंगे। तीनों ही राज्यों में 2 मार्च को चुनाव के नतीजे घोषित होंगे।