ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

रामगढ़ उपचुनाव के बाद झारखंड सरकार पेश करेगी बजट, मांग के अनुसार अंतिम रूप दे रहे विभाग

RANCHI : झारखंड विधानसभा बजट सत्र को लेकर तारीख तय कर दिया गया है। यहां एक विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के बाद बजट सत्र शुरू किया जाएगा। हालांकि , हेमंत सरकार होली से पहले विध

रामगढ़ उपचुनाव के बाद झारखंड सरकार पेश करेगी बजट, मांग के अनुसार अंतिम रूप दे रहे विभाग
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

RANCHI : झारखंड विधानसभा बजट सत्र को लेकर तारीख तय कर दिया गया है। यहां एक विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के बाद बजट सत्र शुरू किया जाएगा। हालांकि , हेमंत सरकार होली से पहले विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट पेश करेगी। इस बजट सत्र को लेकर सरकार के तरफ से तैयारी शुरूकर दी गयी है। विभागों द्वारा अपनी-अपनी मांग को अंतिम रूप दिया जा रहा है।


मालूम हो कि, 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश होने के बाद राज्य सरकार फरवरी में ही विधानसभा का बजट सत्र पूरा करने का प्लान बना रही थी। लेकिन, निर्वाचन आयोग के तरफ से रामगढ़ विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की तारीख की घोषणा के बाद अब राज्य सरकार ने अपनी योजना में फेर-बदल करने का फैसला लिया है। 


जानकारी हो कि, झारखंड में रामगढ़ विधानसभा सीट पर आगामी महीने के  27 फरवरी को उपचुनाव होना है। इसके बाद इसके वोटों की गिनती 1 मार्च को होना तय हुआ है। इसके बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि, हेमंत सरकार इस बार अपना बजट इसके बाद जारी कर सकती है।  मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड सरकार विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट 3-4 मार्च को सदन में पेश कर सकती है। 


आपको बताते चलें कि, हेमंत सोरेन सरकार ने वर्ष 2022 के बजट सत्र में 3 मार्च को ही अपना बजट पेश किया था। पिछले वर्ष 25 फरवरी से 25 मार्च तक बजट सत्र का आयोजन हुआ था। इसमें कुल 17 कार्य दिवस थे। इस वर्ष भी लगभग एक महीने तक ही बजट सत्र बुलाये जाने की संभावना है और कार्य दिवस भी लगभग 16-17 दिन ही हो सकते हैं।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें