ब्रेकिंग
बिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC, बिहार विधान परिषद में सभापति ने दिलाई शपथ; पिता उपेंद्र कुशवाहा समेत NDA नेता रहे मौजूदRJD ने बिहार की सभी सांगठनिक इकाइयां की भंग, जल्द होगा पुनर्गठन बिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC, बिहार विधान परिषद में सभापति ने दिलाई शपथ; पिता उपेंद्र कुशवाहा समेत NDA नेता रहे मौजूदRJD ने बिहार की सभी सांगठनिक इकाइयां की भंग, जल्द होगा पुनर्गठन

रामचरितमानस पर ज्ञान देने वाले मंत्री फंस गये, इंट्रप्शन की जगह इंट्रोगेशन बोलने लगे, सभापति ने कहा- इंट्रप्शन बोलिये

PATNA: रामचरित मानस को लेकर बिहार के शिक्षा मंत्री खूब विवादों में रहे हैं। दरअसल शिक्षा मंत्री अपने ज्ञान को लेकर चैलेंज करते रहते हैं। इसका असर बिहार विधानमंडल के बजट सत्र म

रामचरितमानस पर ज्ञान देने वाले मंत्री फंस गये, इंट्रप्शन की जगह इंट्रोगेशन बोलने लगे, सभापति ने कहा- इंट्रप्शन बोलिये
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: रामचरित मानस को लेकर बिहार के शिक्षा मंत्री खूब विवादों में रहे हैं। दरअसल शिक्षा मंत्री अपने ज्ञान को लेकर चैलेंज करते रहते हैं। इसका असर बिहार विधानमंडल के बजट सत्र में देखने को मिला। शिक्षा मंत्री जब विधान परिषद में अपना बजट भाषण पढ़ने गये तब शिक्षा की जगह धर्मग्रंथ की चर्चा करने लगे।


जिसके बाद जेडीयू और आरजेडी के विधान परिषद के सदस्यों ने आपत्ति जतायी तो सभापति ने सीधे तौर पर कहा कि आप शिक्षा पर चर्चा करे। जिसके बाद सदन के अंदर बवाल मचा और सदन को स्थगित करना पड़ा। आज भी जब सेकंड हाफ में बिहार विधान परिषद में शिक्षा मंत्री अपना वक्तव्य रख रहे थे। वे बार-बार सदन के अंदर अन्य सदस्यों पर आरोप लगा रहे थे कि उन्हें बोलने से रोका गया।


 लेकिन जिस शब्द का वे इस्तेमाल कर रहे थे उस शब्द पर जब सभापति ने आपत्ति जतायी और उसे सुधारने की बात कही तो शिक्षा मंत्री नहीं सुधार सके। शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर कहने लगे कि उन्हें बोलने के लिए आधे घंटे का भी समय नहीं मिला। महोदय कितना इंट्रोगेशन हुआ। तब सभापति ने उन्हें टोका कि इंट्रोगेशन (INTERROGATION) नहीं इंट्रप्शन (INTERRUPTION) होगा। बिहार विधान परिषद में बिहार के शिक्षा मंत्री इस तरह के शब्दों में उलझते नजर आए। वे इंट्रप्शन की जगह इंट्रोगेशन बोलने लगे। सभापति के बोलने के बाद भी शब्दों का उच्चारण सही से नहीं कर पाएं।

रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Smrat

FirstBihar संवाददाता