ब्रेकिंग
बिहार में ऑनलाइन गेम की लत का खौफनाक अंजाम, फिरौती नहीं मिलने पर 8 साल के बच्चे की हत्या; गंगा में फेंका शवDRM ऑफिस में CBI की छापेमारी, भ्रष्टाचार के आरोपी APO और डीलिंग क्लर्क को किया ट्रैप‘युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं’, पेपर लीक पर जारी घमासान के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बयानVTR से निकले बाघ ने फिर बदला ठिकाना, खेतों में मिले ताजा पैरों के निशान; ग्रामीणों में डर का माहौल‘प्रधानमंत्री को भी लेनी होगी जिम्मेदारी’, संसद परिसर में विपक्ष के प्रदर्शन के दौरान बोले पप्पू यादव; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांगबिहार में ऑनलाइन गेम की लत का खौफनाक अंजाम, फिरौती नहीं मिलने पर 8 साल के बच्चे की हत्या; गंगा में फेंका शवDRM ऑफिस में CBI की छापेमारी, भ्रष्टाचार के आरोपी APO और डीलिंग क्लर्क को किया ट्रैप‘युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं’, पेपर लीक पर जारी घमासान के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बयानVTR से निकले बाघ ने फिर बदला ठिकाना, खेतों में मिले ताजा पैरों के निशान; ग्रामीणों में डर का माहौल‘प्रधानमंत्री को भी लेनी होगी जिम्मेदारी’, संसद परिसर में विपक्ष के प्रदर्शन के दौरान बोले पप्पू यादव; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

रामचरितमानस पर गुंडों को बोलने का अधिकार नहीं: रीतलाल पर बरसे BJP के सम्राट, कहा- जिसने लोगों को लूटा लालू ने उसे MLA बना दिया

PATNA: आरजेडी कोटे से बिहार के शिक्षा मंत्री बने चंद्रशेखर ने रामचरित मानस पर विवादित टिप्पणी कर देश की सियासत को गर्म कर दिया था। लालू की पार्टी के एक और नेता ने रामचरितमानस को ले

रामचरितमानस पर गुंडों को बोलने का अधिकार नहीं: रीतलाल पर बरसे BJP के सम्राट, कहा- जिसने लोगों को लूटा लालू ने उसे MLA बना दिया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: आरजेडी कोटे से बिहार के शिक्षा मंत्री बने चंद्रशेखर ने रामचरित मानस पर विवादित टिप्पणी कर देश की सियासत को गर्म कर दिया था। लालू की पार्टी के एक और नेता ने रामचरितमानस को लेकर विवादित बयान दे दिया है। आरजेडी विधायक रीतलाल यादव ने यह कहकर बिहार की राजनीति को गर्म कर दिया कि रामचरितमानस मस्जिद में लिखा गया था। रीतलाल के इस बयान पर बीजेपी ने कड़ी आपत्ति जताई है और कहा है कि गुंडे और अपराधियों की औकात नहीं है कि वे रामचरितमानस पर गलत बयानबाजी कर सकें।


बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने रीतलाल यादव को गुंडा और अपराधी बताया है। सम्राट चौधरी ने कहा है कि कोई अपराधी रामचरितमानस का ज्ञान दे इससे बड़ी दुर्भाग्य की बात कोई नहीं हो सकती है। एक गुंडा और अपराधी जिसने लोगों को लुटने का काम किया लालू प्रसाद ने उसे विधायक का टिकट दे दिया। ऐसा व्यक्ति रामचरितमानस पर ज्ञान बांट रहा है इससे बड़ा दुर्भाग्य कुछ नहीं हो सकता है। लालू प्रसाद ने पूरे आरजेडी का अपराधीकरण किया है और एक अपराधी को रामचरितमानस पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है।


वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के यह कहने पर कि समय से पहले लोकसभा चुनाव हो सकते हैं, इसपर  बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार को यह बताना चाहिए कि क्या उनकी बात पीएम मोदी से हो रही है। उन्होंने कहा कि समय से पहले चुनाव कराने का अधिकार केवल प्रधानमंत्री के पास है। नीतीश कुमार दलित समाज का अपमान करते रहे हैं। जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाया और अब उनके बेटे संतोष सुमन को मंत्री पद से हटा दिया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार तानाशाह और बूढ़े हो गए है, अब नीतीश कुमार को आराम करना चाहिए।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता