ब्रेकिंग
Bihar News : बेगूसराय में छठ के दिन खूनी खेल! कान पकड़कर माफी मांगता रहा भाई, फिर भी बदमाशों ने भाई-बहन को मारी गोली✦Bihar News : मोतिहारी में छठ की खुशियों पर लगा ग्रहण! घाट की सफाई के बाद तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, पत्नी और 3 बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल✦Bihar News : कटिहार में छठ घाट से लौटते ही खूनी हमला! 19 साल के युवक के सीने में मारी गोली, करीब 20 राउंड फायरिंग से दहला गांव✦Bihar News: छठ का प्रसाद जूठा करने पर मां का खौफनाक गुस्सा! 4 साल की बेटी को पीटा, अस्पताल में हुई मौत✦Bihar News : छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत! छपरा-दिल्ली स्पेशल ट्रेन 17 नवंबर से चलेगी, गोरखपुर समेत इन स्टेशनों पर ठहराव✦Bihar News : बेगूसराय में छठ के दिन खूनी खेल! कान पकड़कर माफी मांगता रहा भाई, फिर भी बदमाशों ने भाई-बहन को मारी गोली✦Bihar News : मोतिहारी में छठ की खुशियों पर लगा ग्रहण! घाट की सफाई के बाद तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, पत्नी और 3 बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल✦Bihar News : कटिहार में छठ घाट से लौटते ही खूनी हमला! 19 साल के युवक के सीने में मारी गोली, करीब 20 राउंड फायरिंग से दहला गांव✦Bihar News: छठ का प्रसाद जूठा करने पर मां का खौफनाक गुस्सा! 4 साल की बेटी को पीटा, अस्पताल में हुई मौत✦Bihar News : छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत! छपरा-दिल्ली स्पेशल ट्रेन 17 नवंबर से चलेगी, गोरखपुर समेत इन स्टेशनों पर ठहराव

'रामा सिंह की पत्नी को टिकट देकर तेजस्वी ने स्वर्गीय रघुवंश बाबू को दी सच्ची श्रद्धांजलि'

PATNA : जदयू नेता अभिषेक झा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा है कि रात के अंधेरे में चोरी चुपके रामा सिंह की राजद में एंट्री करा कर और उनकी पत्नी को टिकट देकर तेजस्वी यादव ज

'रामा सिंह की पत्नी को टिकट देकर तेजस्वी ने स्वर्गीय रघुवंश बाबू को दी सच्ची श्रद्धांजलि'
Anamika
2 मिनट

PATNA : जदयू नेता अभिषेक झा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा है कि रात के अंधेरे में चोरी चुपके रामा सिंह की राजद में एंट्री करा कर और उनकी पत्नी  को टिकट देकर तेजस्वी यादव जी ने स्वर्गीय रघुवंश बाबू को सच्ची श्रद्धांजलि दी है.

राजनैतिक सुचिता को हर वक्त ताक पर रखने वाली पार्टी राजद का असली चेहरा एक बार फिर उजागर हुआ है. अभिषेक झा ने कहा कि रमा सिंह का विरोध लगातार रघुवंश बाबू कर रहे थे. जब वे जीवित थे तब भी राजद ने उनका अपमान किया. तेज प्रताप यादव ने तो उन्हें एक लोटा पानी के बराबर बता दिया था. लेकिन उनकी मौत के बाद पार्टी झूठी सहानुभूति बटोर रही है. 



सहानुभूति के लिए नाटक किया जा रहा है. रघुवंश बाबू इन लोगों के रवैया से इतने आहत थे कि उन्हें इस्तीफा देना पड़ा. रघुवंश बाबू के परिवार के लोगों ने उनका पार्थिव शरीर राजद कार्यालय तक नहीं आने दिया. लेकिन इन सभी बातों को दरकिनार करके अंत में वही हुआ जो नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी चाहते थे.तेजस्वी यादव जी को बताना चाहिए कि स्वर्गीय रघुवंश बाबू का जीते जी तो आप सम्मान नहीं कर पाए लेकिन उनके देहांत के उपरांत भी आपने उन्हें यह किस तरह की श्रद्धांजलि दी है?