ब्रेकिंग
Bihar Train Accident: रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आईं मां-बेटी, दोनों की मौके पर मौतस्कूल बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत; गुस्साए लोगों ने बस में की तोड़फोड़, सड़क जामशिक्षकों के तबादले पर तेजस्वी यादव का सीएम सम्राट को पत्र, उर्दू-अरबी-फारसी शिक्षकों के मुद्दे पर उठाए सवाल; 8 मांगें रखींसत्यनारायण पूजा का प्रसाद खाने से 100 से अधिक लोग बीमार, बच्चों और महिलाओं की संख्या ज्यादा; नाव से अस्पताल पहुंचाए गए मरीजपटना से भोपाल जाना हुआ आसान, शुरू हुई सीधी विमान सेवा; हफ्ते में 3 दिन उड़ान, ढाई घंटे में पूरा होगा सफरBihar Train Accident: रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आईं मां-बेटी, दोनों की मौके पर मौतस्कूल बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत; गुस्साए लोगों ने बस में की तोड़फोड़, सड़क जामशिक्षकों के तबादले पर तेजस्वी यादव का सीएम सम्राट को पत्र, उर्दू-अरबी-फारसी शिक्षकों के मुद्दे पर उठाए सवाल; 8 मांगें रखींसत्यनारायण पूजा का प्रसाद खाने से 100 से अधिक लोग बीमार, बच्चों और महिलाओं की संख्या ज्यादा; नाव से अस्पताल पहुंचाए गए मरीजपटना से भोपाल जाना हुआ आसान, शुरू हुई सीधी विमान सेवा; हफ्ते में 3 दिन उड़ान, ढाई घंटे में पूरा होगा सफर

Bihar Politics: सदाकत आश्रम में भव्य तरीके से मनाया गया राखी महोत्सव, सैकड़ों बहनों ने बिहार अध्यक्ष राजेश राम को बांधी राखी

Bihar Politics: पटना स्थित सदाकत आश्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम को सैकड़ों बहनों ने राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया। विधायक व महिला कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति में राखी महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ।

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में राखी महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से आयी बहनों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम को राखी बांधकर इस पर्व को हर्षो उल्लास के साथ मनाया। 


राखी महोत्सव में विधायक प्रतिमा कुमारी दास, नीतू सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरवत जहां फातमा ने राजेश राम को राखी बांधकर राखी महोत्सव का शुरूआत किया। इस अवसर पर राज्यभर से डाक से आये हजारों राखी को उपस्थित बहनों ने प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के कलाई पर बांधी। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम की धर्मपत्नी रेखा दास के साथ सैकड़ों बहने उपस्थित थी। 


राखीं बांधने के पश्चात बहनों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को लम्बी उम्र, स्वस्थ जीवन और जनसेवा में सफलता की शुभकामनाएं दी। राजेश राम ने भी सभी बहनों को उपहार स्वरूप शुभ आर्शीवाद और स्नेह प्रदान किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व प्रेम, विश्वास और आपसी सौहार्द का प्रतीक है। यह पर्व हमें नारी सम्मान, सुरक्षा और भाईचारे का संदेश देता है। 


उन्होंने कहा कि बहनों द्वारा बांधी गयी राखी केवल एक धागा नहीं बल्कि हमारी सामाजिक मूल्यों और पारिवारिक संस्कृति की पहचान है। कांग्रेस पार्टी सदैव महिलाओं के अधिकारों, उनकी सुरक्षा और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध रही है। समाज में हर बहन, बेटी सुरक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बने यही रक्षाबंधन का सच्चा अर्थ है। मैं सभी बहनों को इस पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं और उनके स्नेह और विश्वास के लिए आभार प्रकट करता हूं। 


राखी महोत्सव में विधायक प्रतिमा कुमारी दास, नीतू सिंह, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शरवत जहां फातमा, रेखा दास,  रीता सिंह, साधना रजक,खुशबू कुमारी, विनीता, राजेश राठौड़,अम्बुज किशोर झा, सौरभ सिन्हा, रौशन कुमार सिंह, राजीव मेहता, वैद्यनाथ शर्मा, कमल कमलेश, अरविन्द लाल रजक, शशांक शेखर, पंकज यादव मौजूद थे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता