ब्रेकिंग
हाईप्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, दोपहर 3 बजे तक इतने प्रतिशत मतदान‘मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे प्रशांत किशोर’, वोट डालने के बाद बोले ललन सिंह, कहा- PK चुनौती नहीं‘उन्हें पांच साल और मुख्यमंत्री रहना चाहिए था’, सीएम की कुर्सी छोड़ने पर बोलीं नीतीश कुमार की बड़ी बहन; निशांत पर क्या कहा?बांकीपुर उपचुनाव: वोटिंग की रफ्तार काफी धीमी, दोपहर 1 बजे तक महज इतने प्रतिशत मतदानबांकीपुर उपचुनाव: वोटिंग के बीच फॉर्च्यूनर गाड़ी से 1.17 लाख कैश बरामद, पटना पुलिस की कार्रवाईहाईप्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, दोपहर 3 बजे तक इतने प्रतिशत मतदान‘मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे प्रशांत किशोर’, वोट डालने के बाद बोले ललन सिंह, कहा- PK चुनौती नहीं‘उन्हें पांच साल और मुख्यमंत्री रहना चाहिए था’, सीएम की कुर्सी छोड़ने पर बोलीं नीतीश कुमार की बड़ी बहन; निशांत पर क्या कहा?बांकीपुर उपचुनाव: वोटिंग की रफ्तार काफी धीमी, दोपहर 1 बजे तक महज इतने प्रतिशत मतदानबांकीपुर उपचुनाव: वोटिंग के बीच फॉर्च्यूनर गाड़ी से 1.17 लाख कैश बरामद, पटना पुलिस की कार्रवाई

राज्यसभा की लिस्ट में नाम शामिल नहीं होने पर सुशील मोदी ने दिया ये रिएक्शन, नए कैंडिडेट को लेकर दी बड़ी जानकारी

PATNA : बिहार भाजपा के तरफ से राज्यसभा चुनाव के लिए दोनों उम्मीदवारों ने आज अपना नमांकन पर्चा दाखिल कर दिया है। भाजपा के तरफ से डॉ. भीम सिंह व धर्मशीला गुप्ता कोउम्मीदवार बनाय

राज्यसभा की लिस्ट में नाम शामिल नहीं होने पर सुशील मोदी ने दिया ये रिएक्शन, नए कैंडिडेट को लेकर दी बड़ी जानकारी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार भाजपा के तरफ से राज्यसभा चुनाव के लिए दोनों उम्मीदवारों ने आज अपना नमांकन पर्चा दाखिल कर दिया है। भाजपा के तरफ से डॉ. भीम सिंह व धर्मशीला गुप्ता कोउम्मीदवार बनाया गया है। बड़ी खबर यह है कि इनके नामांकन में भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी भी पहुंचे थे और जब उनसे उनका नाम लिस्ट ने नहीं होने से जुड़ा सवाल किया तो उनका बड़ा साधा हुआ जवाब आया है। 


सुशील मोदी ने कहा कि - मैं अपनी पार्टी भाजपा को धन्यवाद देता हूं कि मुझे 34 सालों तक चारों सदन के सदस्य के तौर पर रखा। उन्होंने कहा कि बहुत कम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता होंगे जिन्हें यह सौभाग्य मिला होगा। मैं खुद को बहुत खुशनसीब मानता हूं की मुझ पर मेरी पार्टी ने इतना विश्वास जताया है और पार्टी आगे जो भी निर्णय मेरे बारे में लेगी उसे सहज स्वीकार करुंग। 


इसके आलावा इस बार भाजपा के तरफ से राज्यसभा भेजे जा रहे कैंडिडेट को लेकर सुशील मोदी ने कहा कि- यह बहुत ही अच्छी बात है की पिछड़े समाज से आने वाले दो लोगों को पार्टी राज्यसभा भेज रही है। एक चंद्रवंशी समाज से भीम सिंह और दूसरे बनिया समाज से आने वाली धर्मशिला गुप्ता जी को पार्टी राज्यसभा भजने का फैसला किया है यह काफी अच्छी बात है। 


वहीं, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने भी राज्यसभा कैंडिडेट को बधाई देते हुए कहा कि - पार्टी ने आज दो पिछड़ा वर्ग के लोगों को राज्यसभा भेजा है यह बड़ी बात है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह करके दिखाया है। सम्राट ने कहा कि- भारतीय जनता पार्टी में सभी लोगों को मौका देती है किसी एक परिवार को नहीं। 


उधर, विजय सिन्हा ने कहा कि- एनडीए के तीनों प्रत्याशी निर्विरोध चुने जाएंगे और आज बसंत पंचमी के पूजा करने के बाद हम लोगों ने नॉमिनेशन किया है।  उन्होंने कहा कि हम लोगों की जीत निश्चित है और राज्य में विकास होता रहेगा।

रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता