ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

राज्यसभा में आज पेश होगा दिल्ली सेवा बिल, 3 अगस्त को लोकसभा से हो चुका है पास

DESK: 3 अगस्त को लोकसभा में दिल्ली सेवा बिल पास हुआ था। अब इस बिल को आज राज्यसभा में पेश किया जाएगा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक 2023 को लेकर आम आदमी पार

राज्यसभा में आज पेश होगा दिल्ली सेवा बिल, 3 अगस्त को लोकसभा से हो चुका है पास
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: 3 अगस्त को लोकसभा में दिल्ली सेवा बिल पास हुआ था। अब इस बिल को आज राज्यसभा में पेश किया जाएगा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक 2023 को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने राज्यसभा सदस्यों को 3 लाइन का व्हिप जारी किया है। राज्यसभा सदस्यों को आप ने 7 और 8 अगस्त को राज्यसभा में मौजूद रहने को कहा है। 


उधर कांग्रेस के मुख्य सचेतक जयराम रमेश ने भी अपने राज्यसभा सांसदों को उपस्थित रहने के लिए 3 लाइन का व्हिप जारी किया है। इसे लेकर राज्यसभा सांसदों को कांग्रेस ने रिमाइंडर भी भेजा है। बता दें कि इस बिल को आम आदमी पार्टी समर्थन कर रही है। दिल्ली सरकार में वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला और पोस्टिंग पर अध्यादेश को बदलने का विधेयक 1 अगस्त को लोकसभा में पेश किया गया था और 3 अगस्त को यह ध्वनिमत से लोकसभा से पास हो गया था। 


जिसे अब राज्यसभा में आज पेश किया जाएगा। इस विधेयक को पारित करने के लिए चर्चा के समापन के बाद मतदान कराया जाएगा। राज्यसभा में विपक्ष की ओर से कांग्रेस नेता और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी बहस की शुरुआत कर सकते हैं।