ब्रेकिंग
पटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजसामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोपपटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजसामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

राज्यसभा चुनाव: नॉमिनेशन के अंतिम दिन BJP के दोनों उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन

PATNA: बीजेपी के राज्यसभा उम्मीदवारों ने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया। बीजेपी ने सतीश चंद्र दुबे और शंभू शरण पटेल को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। नॉमिनेशन के आज आखिरी दिन बीजेप

राज्यसभा चुनाव: नॉमिनेशन के अंतिम दिन BJP के दोनों उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बीजेपी के राज्यसभा उम्मीदवारों ने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया। बीजेपी ने सतीश चंद्र दुबे और शंभू शरण पटेल को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। नॉमिनेशन के आज आखिरी दिन बीजेपी के दोनों उम्मीदवारों ने विधानसभा पहुंचकर नामांकन का पर्चा दाखिल कर दिया। इस अवसर पर बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार और सम्राट चौधरी मौजूद रहे। कल कागजात उपलब्ध नहीं होने के कारण दोनों उम्मीदवार अपना नामांकन नहीं कर सके थे।


बता दें कि सोमवार को दोपहर 1 बजे एनडीए उम्मीदवारों के नामाकंन के लिए समय निर्धारित किया गया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के साथ दोनों दलों के सभी बड़े नेता निर्धारित समय के मुताबिक विधानसभा पहुंच गए थे लेकिन बीजेपी के दोनों उम्मीदवार समय से नहीं पहुंच सके थे। निर्धारित समय से करीब एक घंटे बाद  बीजेपी के दोनों उम्मीदवार आनन-फानन में विधानसभा पहुंचे थे।


मुख्यमंत्री समेत जेडीयू और बीजेपी के नेता घंटे भर से इंतजार कर रहे थे। निर्धारित समय से करीब एक घंटे बाद बीजेपी के दोनों उम्मीदवार नामांकन के लिए विधानसभा पहुंचे थे। जेडीयू की तरफ से राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर खीरू महतो ने तो अपना नामांकन दाखिल कर दिया था लेकिन कागजातों की कमी के कारण बीजेपी के दोनों  उम्मीदवार नामांकन दाखिल नहीं कर सके थे। मंगलवार को नॉमिनेशन के अंतिम दिन बीजेपी के दोनों उम्मीदवार सतीश चंद्र दुबे और शंभू शरण पटेल ने विधानसभा पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया।


राज्यसभा चुनाव: नॉमिनेशन के अंतिम दिन BJP के दोनों उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन

टैग्स