ब्रेकिंग
पटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजसामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोपपटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजसामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

राज्यसभा चुनाव : BJP उम्मीदवारों का नहीं हो पाया नामांकन, पेपर में रही कमी कल भरेंगे पर्चा

PATNA : राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी ने जिन 2 चेहरों को उम्मीदवार बनाया है वह आज अपना नामांकन दाखिल नहीं कर पाए। दरअसल नामांकन दाखिल करने के लिए सतीश चंद्र दुबे और शंभू शरण प

राज्यसभा चुनाव : BJP उम्मीदवारों का नहीं हो पाया नामांकन, पेपर में रही कमी कल भरेंगे पर्चा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी ने जिन 2 चेहरों को उम्मीदवार बनाया है वह आज अपना नामांकन दाखिल नहीं कर पाए। दरअसल नामांकन दाखिल करने के लिए सतीश चंद्र दुबे और शंभू शरण पटेल विधानसभा पहुंचे तो जरूर लेकिन कागजात पूरी नहीं होने की वजह से या अपना नामांकन दाखिल नहीं कर पाए नामांकन दाखिल किए बगैर इन्हें वापस लौटना पड़ा अब बीजेपी के दोनों उम्मीदवारों की तरफ से कल पर्चा भरा जाएगा।


उधर जेडीयू के उम्मीदवार खीरू महतो ने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ डिप्टी सीएम किशोर प्रसाद और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय समेत अन्य नेता मौजूद रहे नेताओं की मौजूदगी में एनडीए के तीनों उम्मीदवारों को अपना नामांकन दाखिल करना था लेकिन बीजेपी के उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट अधूरा रहने की वजह से आज पर्चा दाखिल नहीं हो पाया।


राज्यसभा की 5 सीटों पर बिहार से चुनाव हो रहे हैं इन 5 सीटों पर दो उम्मीदवार आरजेडी की तरफ से पहले ही अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं। जेडीयू से खीरू महतो उम्मीदवार बनाए गए हैं और उन्होंने भी अपना पर्चा दाखिल कर दिया है। नामांकन दाखिल करने का कल यानी मंगलवार को आखिरी दिन है बीजेपी के उम्मीदवार मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

टैग्स