ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बनीं अश्वमेध देवी, पूर्व JDU सांसद को मिली कमान

PATNA: बिहार सरकार ने राज्य के कई बोर्ड और निगमों का पुनर्गठन कर दिया है। विभिन्न आयोगों के अध्यक्ष और सदस्यों के पद पर सरकार में शामिल दलों के नेताओं को जगह मिली है। बिहार मे

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बनीं अश्वमेध देवी, पूर्व JDU सांसद को मिली कमान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार सरकार ने राज्य के कई बोर्ड और निगमों का पुनर्गठन कर दिया है। विभिन्न आयोगों के अध्यक्ष और सदस्यों के पद पर सरकार में शामिल दलों के नेताओं को जगह मिली है। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के पहले से ही खाली पड़े राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों का मनोनयन सरकार ने किया है। उजियारपुर से जेडीयू की पूर्व सांसद अश्मेध देवी को राज्य महिला आयोग का सदस्य बनाया गया है। समाज कल्याण विभाग की तरफ से इसको लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।


दरअसल, बिहार में करीब एक साल से कई बोर्ड और  निगम के अध्यक्ष और सदस्यों के पद खाली पड़े थे। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद पहली बार आयोग और निगम के अध्यक्ष और सदस्य मनोनीत किए गए हैं। जेडीयू और आरजेडी समेत सरकार में शामिल दलों के नेताओं को इसमें जगह दी गई है। सरकार ने अध्यक्ष के साथ ही राज्य महिला आयोग के 7 सदस्यों को भी मनोनीत किया है। 


उजियारपुर की पूर्व जेडीयू सांसद अश्वमेध देवी को राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है जबकि प्रभावती मांझी, सुजाता सुम्ब्रई, रबिया खातून, सुनीता कुशवाहा, श्वेता विश्वास, सुलोचना देवी, गीता यादव को सदस्य बनाया गया है। समाज कल्याण विभाग द्वारा मनोनीत एक प्रतिनिधि, गृह विभाग द्वारा मनोनीत एक प्रतिनिधि को पदेन सरकारी सदस्य बनाया गया है। वहीं बिहार राज्य महिला एवं बाल विकास निगम की प्रबंध निदेश को पदेन सदस्य सचिव मनोनीत किया गया है।


राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बनीं अश्वमेध देवी, पूर्व JDU सांसद को मिली कमान