ब्रेकिंग
बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशBPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंकाबिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशBPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंका

राजस्थान में ED की ताबड़तोड़ कार्रवाई, CM गहलोत के बेटे को जारी हुआ समन; डोटासरा के घर भी छापेमारी

DESK : राजस्थान में ED की ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। अब राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव के खिलाफ ED ने समन जारी किया है। ईडी तरफ से जारी इस समन में उन्हें एजेंसी के समक्

राजस्थान में ED की ताबड़तोड़ कार्रवाई, CM गहलोत के बेटे को जारी हुआ समन; डोटासरा के घर भी छापेमारी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : राजस्थान में ED की ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। अब राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव के खिलाफ ED ने समन जारी किया है। ईडी तरफ से जारी इस समन में उन्हें एजेंसी के समक्ष हाजिर होने के आदेश दिए गए हैं। यह समन विदेशी मुद्रा अधिनियम 1999 की धारा 37(1) और (3) के अंतर्गत जारी किया गया है। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा के घर ED ने छापेमारी की है।


दरअसल, मुख्यमंत्री गहलोत ने एक्स पर किए एक पोस्ट में प्रवर्तन निदेशाल के समन को लेकर जानकारी दी है। इसके साथ ही इसी पोस्ट में उन्होंने ईडी की लगातार एक्शन  को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना भी साधा है। उन्होंने कहा है कि - दिनांक 25/10/23 राजस्थान की महिलाओं के लिए कांग्रेस की गारंटियाँ लॉंच दिनांक 26/10/23 -राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह जी डोटासरा के यहाँ ED की रेड,-


 मेरे बेटे वैभव गहलोत को ED में हाज़िर होने का समन। अब आप समझ सकते हैं, जो मैं कहता आ रहा हूँ कि राजस्थान के अंदर ED की रेड रोज़ इसलिए होती है क्योंकि भाजपा ये नहीं चाहती कि राजस्थान में महिलाओं को, किसानों को, गरीबों को कांग्रेस द्वारा दी जा रही गारंटियों का लाभ मिल सके। 


मालूम हो कि, गुरुवार को शुरू हुई प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई राजस्थान के 12 स्थान पर की जा रही है। इनमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के पांच ठिकानों पर ED के पहुंचने की खबर है। जिनमें जयपुर में तीन और सीकर में दो ठिकानों पर कार्रवाई हो रही है। वहीं, निर्दलीय विधायक ओमप्रकाश हुड़ला से जुड़े सात स्थानों पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम पहुंची है।