ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का बड़ा एक्शन, जानिए.. 96 अमीनों को क्यों किया बर्खास्त

PATNA : राज्य के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 96 अमीनों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है. यह सभी अमीन संविदा पर कार्यरत थे, और अब बर्खास्तगी के बाद इन्हें अपना वेतन भी लौटान

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का बड़ा एक्शन, जानिए.. 96 अमीनों को क्यों किया बर्खास्त
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : राज्य के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 96 अमीनों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है. यह सभी अमीन संविदा पर कार्यरत थे, और अब बर्खास्तगी के बाद इन्हें अपना वेतन भी लौटाना होगा. दरअसल राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने जमीनों के ऊपर कार्यवाही की है. उनकी डिग्री फर्जी पाई गई थी विभाग के भू अभिलेख और परिमाप निदेशालय ने इन 96 अमीनो की इंजीनियरिंग में डिग्री और डिप्लोमा के सर्टिफिकेट की जांच के लिए अलग-अलग विश्वविद्यालयों को भेजा था. जिसमें सर्टिफिकेट फर्जी पाए गए.


सेवा से बर्खास्तगी के बाद संविदा पर कार्यरत इन अमीनों के खिलाफ अब विभाग एफआईआर दर्ज कराने जा रहा है. साथ ही साथ उन्होंने हर महीने ₹30000 का मानदेय भी लिया है. जो अब वापस लौट आना होगा अभी राज्य सरकार की तरफ से अन्य अमीनों के सर्टिफिकेट की जांच भी कराई जा रही है. जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे विभाग निर्णय करेगा.


जमीन सर्वे के काम से जुड़े इन अमीनों को पिछले साल जुलाई के महीने में संविदा पर चयन किया गया था. ये सभी अमीन पिछले डेढ़ साल से राज्य में चल रहे जमीन सर्वे में अपनी भूमिका निभा रहे थे. भू अभिलेख और परिमाप निदेशक जय सिंह के मुताबिक प्रमाणपत्रों के सत्यापन रिपोर्ट से यह पता चला कि इन्होंने गलत और फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर नियोजन लेने में सफलता पायी. ऐसे में नियोजन के टर्म ऑफ व एग्रीमेंट के गाइडलाइन के मुताबिक उन संविदा अमीनों का नियोजन तत्काल समाप्त कर दिया गया है। जिन विश्वविद्यालयों से अमीनों का सर्टिफिकेट जांच कराया गया उसमें सबसे अधिक 38 अमीनों की डिग्री को बुन्देलखंड यूनिवर्सिटी में झांसी ने फर्जी पाया है.

टैग्स