ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

राजनाथ सिंह ने तेजस्वी को किया फोन, लालू यादव की सेहत की ली जानकारी

DESK: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत ठीक नहीं है। बुधवार की देर रात उन्हें एयर एम्बुलेंस के माध्यम से पटना से दिल्ली ले जाया गया। दिल्ली एम्स में फिलहाल उनका इलाज चल

राजनाथ सिंह ने तेजस्वी को किया फोन, लालू यादव की सेहत की ली जानकारी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत ठीक नहीं है। बुधवार की देर रात उन्हें एयर एम्बुलेंस के माध्यम से पटना से दिल्ली ले जाया गया। दिल्ली एम्स में फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। लालू की हालत को देखते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तेजस्वी यादव से फोन पर बातचीत की। राजनाथ सिंह ने बातचीत के दौरान लालू यादव की सेहत की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। 


बुधवार को दिल्ली में मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा था कि बॉडी में मूवमेंट नहीं हो पा रहा है। घर में गिरने की वजह से लालूजी को तीन फ्रैक्चर हुए थे। जिसके बाद उनकी स्थिति बिगड़ गई। पटना के पारस हॉस्पिटल में उन्हें भर्ती किया गया था। बुधवार की देर शाम उन्हें एम्स में एडमिट कराया गया जहां इलाज जारी है। वही लालू के लिए दुआओं का दौर भी जारी है। पटना के मंदिर और मस्जिदों में लोग लालू के लिए दुआ कर रहे हैं। बुजुर्ग हो या बच्चे सभी लालू प्रसाद के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। 


बता दें कि बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, नीतीश कुमार समेत कई राजनेताओं ने तेजस्वी यादव को फोन कर लालू के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी और लालू के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीते बुधबार को लालू से मिलने पारस हॉस्पिटल भी गये थे। जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लालू यादव का इलाज सरकारी खर्चे पर कराया जाएगा। आज गुरुवार को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से फोन पर बातचीत की और उनके जल्द ठीक होने की कामना की।  





टैग्स