ब्रेकिंग
कटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टकटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

‘पापा, आपकी सीख मेरी प्रेरणा है और भारत के लिए आपके सपने मेरे अपने’ पिता राजीव गांधी की जयंती पर राहुल ने किया भावुक पोस्ट

DELHI: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 80वीं जयंती है। राजीव गांधी की जयंती के मौके पर उनके बेटे राहुल गांधी ने वीर भूमि पहुंचकर उनकी समाधि स्थल पर श्रद्धा सुमन अर्पित

‘पापा, आपकी सीख मेरी प्रेरणा है और भारत के लिए आपके सपने मेरे अपने’ पिता राजीव गांधी की जयंती पर राहुल ने किया भावुक पोस्ट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 80वीं जयंती है। राजीव गांधी की जयंती के मौके पर उनके बेटे राहुल गांधी ने वीर भूमि पहुंचकर उनकी समाधि स्थल पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि दी। 


भारी बारिश के बीच राहुल गांधी अपने बहनोई रॉबर्ट वाड्रा और उनके बेटे के साथ श्रद्धांजलि देने के लिए वीर भूमि पहुंचे थे। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस के कई नेता भी मौजूद रहे। सभी ने राजीव गांधी की समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।


अपने पिता को याद करते हुए राहुल ने सोशल मीडिया एक्स पर भावुक पोस्ट लिखा है। उन्होंने लिखा, “एक करुणामय व्यक्तित्व, सौहार्द और सद्भावना के प्रतीक… पापा, आपकी सीख मेरी प्रेरणा है, और भारत के लिए आपके सपने मेरे अपने - आपकी यादें साथ ले कर इन्हें पूरा करूंगा“।


बता दें कि अपनी मां पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद राजीव गांधी 1984 में कांग्रेस की बागडोर संभाली थी। तब 40 वर्ष की उम्र में वह भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने थे और दो दिसंबर 1989 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक चुनावी सभा के दौरान एलटीटीई के आत्मघाती हमले में राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी।