ब्रेकिंग
बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी

राजधानी पटना में मनाया जाएगा राष्ट्रीय लोजपा का 23वां स्थापना दिवस, पशुपति कुमार पारस करेंगे उद्घाटन

PATNA : राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के 23वां स्थापना दिवस पर पार्टी के तरफ से राजधानी पटना में स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया जा रहा है। जिसमें राष्ट्रीय लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

राजधानी पटना में मनाया जाएगा राष्ट्रीय लोजपा का 23वां स्थापना दिवस, पशुपति कुमार पारस करेंगे उद्घाटन
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के 23वां स्थापना दिवस पर पार्टी के तरफ से राजधानी पटना में स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया जा रहा है। जिसमें राष्ट्रीय लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस के द्वारा पार्टी के संस्थापक पद्मभूषण रामविलास पासवान तथा दलित सेना के पूर्व राष्ट्रीयअध्यक्ष और पूर्व सांसद दिवंगत रामचंद्र पासवान के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण करने के उपरांत दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया जाएगा।


इसको लेकर राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने बताया कि, स्थापना दिवस कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद सूरजभान सिंह, सांसद वीणा देवी, सांसद चौधरी महबूब अली कैसर, सांसद चंदन सिंह, विधान पार्षद भूषण कुमार सहित राष्ट्रीय स्तर एवं प्रांतीय स्तर के सभी नेतागण शामिल रहेगें। श्रवण अग्रवाल ने कहा कि कल पटना में होनेवाली पार्टी की स्थापना दिवस राजनीतिक दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण होगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस के द्वारा पार्टी के दूरगामी रणनीति को लेकर भी बातचीत की जाएगी। इसके साथ ही 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर संदेश दिया जाएगा। 


इसके आलावा इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा, राज्य में संगठन को नई व्यवस्था के साथ मजबूत करने तथा पार्टी के संगठन को बिहार सहित देश के सभी राज्यों में व्यापक रूप से विस्तार देने और सदस्यता अभियान को बड़े लक्ष्य के साथ जोर-शोर से बिहार में चलाने के लिए तथा पंचायत स्तर तक पार्टी को लेकर जाने के लिए महत्वपूर्ण संदेश और टास्क दिया जाएगा। इसके साथ ही बिहार की बदलती राजनीतिक समीकरण पर भी बातचीत की जाएगी। वहीं,पटना में होने वाले इस बैठक में  देश के अलग-अलग राज्यों से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं दलित सेना के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी मेंबर शामिल होंगे।