ब्रेकिंग
Bihar weather : बिहार में मौसम का डबल अटैक! 19 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, इन इलाकों में अभी भी लू का कहरBihar News : बिहार NEET विवाद में जांच तेज, EOU की SIT करेगी तीन FIR की पड़ताल; DIG रैंक अधिकारी संभालेंगे कमानBharat Tiwari Encounter: 7 दिन बाद बदला मामला, पिता और भाई को राहत; जानें पुलिस ने क्यों हटाया नामBihar News: बिहार में शिक्षकों के तबादले की नई नीति लागू, 7 प्राथमिकता क्रम से होगा ट्रांसफर; जानें किसे मिलेगी पहली प्राथमिकताBihar News: भरत तिवारी के समर्थन में बोले थे 'नौकरी छोड़ दूंगा', अब सिपाही आशीष तिवारी की जाएगी नौकरी? पुलिस ने शुरू की कार्रवाईBihar weather : बिहार में मौसम का डबल अटैक! 19 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, इन इलाकों में अभी भी लू का कहरBihar News : बिहार NEET विवाद में जांच तेज, EOU की SIT करेगी तीन FIR की पड़ताल; DIG रैंक अधिकारी संभालेंगे कमानBharat Tiwari Encounter: 7 दिन बाद बदला मामला, पिता और भाई को राहत; जानें पुलिस ने क्यों हटाया नामBihar News: बिहार में शिक्षकों के तबादले की नई नीति लागू, 7 प्राथमिकता क्रम से होगा ट्रांसफर; जानें किसे मिलेगी पहली प्राथमिकताBihar News: भरत तिवारी के समर्थन में बोले थे 'नौकरी छोड़ दूंगा', अब सिपाही आशीष तिवारी की जाएगी नौकरी? पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

राजस्थान राज्यसभा चुनाव में निर्विरोध जीतीं सोनिया गांधी, जीत का मिला सर्टिफिकेट

DESK: राजस्थान राज्यसभा चुनाव के नतीजे आ गये हैं। सोनिया गांधी सहित तीन प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। कांग्रेस से सोनिया गांधी, भाजपा से चुन्नीलाल गरासिया और मदन राठौ

राजस्थान राज्यसभा चुनाव में निर्विरोध जीतीं सोनिया गांधी, जीत का मिला सर्टिफिकेट
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: राजस्थान राज्यसभा चुनाव के नतीजे आ गये हैं। सोनिया गांधी सहित तीन प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। कांग्रेस से सोनिया गांधी, भाजपा से चुन्नीलाल गरासिया और मदन राठौड़ निर्वाचित घोषित किये गये हैं। इन प्रत्याशियों को जीत का सर्टिफिकेट सौंपा गया है। 


बता दें कि तीन सीटों के लिए 3 प्रत्याशी ही चुनाव मैदान में थे। जिसके कारण तीनों को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। इस नतीजे के आने के बाद अब सबकी नजर लोकसभा चुनाव पर टिकी हुई है। वही बिहार की 6 राज्यसभा सीटों के भी नतीजे सामने आ गये हैं। बिहार में भी सभी 6 उम्मीदवार राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। राज्यसभा के लिए बिहार से बीजेपी के दो, आरजेडी के दो, आरजेडी के एक और कांग्रेस से एक उम्मीदवार चुनाव मैदान में थ, सभी को निर्विरोध राज्यसभा का सदस्य चुन लिया गया है।


दरअसल, राज्यसभा में खाली हुई बिहार की 6 सीटों पर चुनाव कराए गए। बीजेपी की तरफ से भीम सिंह और धर्मशीला गुप्ता ने नामांकन दाखिल किया था जबकि जेडीयू से संजय झा को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया गया था। वहीं राष्ट्रीय जनता दल से मनोज झा और तेजस्वी के करीबी संजय यादव  के अलावा कांग्रेस से अखिलेश प्रसाद सिंह ने नोमिनेशन फाइल किया था।


आज राज्यसभा चुनाव के नतीजे सामने आए और बिहार के सभी उम्मीदवार राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्विरोध निर्वाचित हो गए। निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद सभी उम्मीदवार विधानसभा पहुंचे और जीत का सर्टिफिकेट हासिल किया। निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद जेडीयू नेता संजय कुमार झा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की और उनका आभार जताया।