ब्रेकिंग
क्यों नहीं जीत पाए नवल किशोर यादव? हार के कारणों की होगी समीक्षा: रामकृपाल✦BSEB चेयरमैन IAS त्यागराजन एसएम का बढ़ा कद, अब केंद्र में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी; बिहार सरकार ने दी हरी झंडी✦Bihar MLC Result: भाजपा से दो बार मिली हार, जन सुराज से मिली जीत; कौन हैं दरभंगा शिक्षक MLC डॉ. सुरेश राय?✦Bihar Crime: जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या! पत्नी भी गंभीर रूप से घायल, एक आरोपी गिरफ्तार✦Neeraj Kumar Victory: कभी अनंत सिंह ने दिलाया था टिकट, अब उन्हीं के विरोध के बावजूद चौथी बार जीते नीरज✦क्यों नहीं जीत पाए नवल किशोर यादव? हार के कारणों की होगी समीक्षा: रामकृपाल✦BSEB चेयरमैन IAS त्यागराजन एसएम का बढ़ा कद, अब केंद्र में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी; बिहार सरकार ने दी हरी झंडी✦Bihar MLC Result: भाजपा से दो बार मिली हार, जन सुराज से मिली जीत; कौन हैं दरभंगा शिक्षक MLC डॉ. सुरेश राय?✦Bihar Crime: जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या! पत्नी भी गंभीर रूप से घायल, एक आरोपी गिरफ्तार✦Neeraj Kumar Victory: कभी अनंत सिंह ने दिलाया था टिकट, अब उन्हीं के विरोध के बावजूद चौथी बार जीते नीरज

पप्पू सिंह का केंद्र सरकार पर हमला, मिथिला संस्कृति के साथ छेड़छाड़ करने का लगाया आरोप

DARBHANGA : राजद ने एनडीए सरकार पर मिथिला की संस्कृति के साथ छेड़ छाड़ एवं भेदभाव का आरोप लगाते हुए मिथिला की संस्कृति को बचाने के लिए सभी घटक दलों को एक साथ आने का आह्वान किया है.&n

पप्पू सिंह का केंद्र सरकार पर हमला, मिथिला संस्कृति के साथ छेड़छाड़ करने का लगाया आरोप
First Bihar
2 मिनट

DARBHANGA : राजद ने एनडीए सरकार पर मिथिला की संस्कृति के साथ छेड़ छाड़ एवं भेदभाव का आरोप लगाते हुए मिथिला की संस्कृति को बचाने के लिए सभी घटक दलों को एक साथ आने का आह्वान किया है. 


राजद के पप्पू सिंह ने मखाना पर जीआई टैग लगाने और मिथिला मखाना का नाम बदल कर बिहार मखाना किए जाने पर केंद्र सरकार पर मिथिला की संस्कृति को लुप्त करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मिथिला का मखाना मिथिला की पहचान है. मिथिला में कहावत भी है '' माछ,मखान ,और पान '' जिसका नाम बिहार मखाना कर दिया गया है. 


इतना ही नहीं मिथिला पेंटिंग का नाम बदल कर मधुबनी पेंटिंग कर दिया गया है. मिथिला विद्युत बोर्ड था, जिसका नाम बदलकर नॉर्थ बिहार विद्युत बोर्ड कर दिया गया है, मिथिला ग्रामीण बैंक का नाम बदल कर उत्तर ग्रामीण बैंक कर दिया गया. उन्होंने कहा कि ये मिथिला के साथ घोर साजिश हो रही है. केंद्र सरकार मिथिला शब्द को मिटाना चाहती है. 

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता