ब्रेकिंग
बिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC, बिहार विधान परिषद में सभापति ने दिलाई शपथ; पिता उपेंद्र कुशवाहा समेत NDA नेता रहे मौजूदRJD ने बिहार की सभी सांगठनिक इकाइयां की भंग, जल्द होगा पुनर्गठन बिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC, बिहार विधान परिषद में सभापति ने दिलाई शपथ; पिता उपेंद्र कुशवाहा समेत NDA नेता रहे मौजूदRJD ने बिहार की सभी सांगठनिक इकाइयां की भंग, जल्द होगा पुनर्गठन

रेलवे निजीकरण के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, प्रशासन ने कार्रवाई करने की कही बात

BUXAR : अखिल भारतीय रेल बचाओ देश बचाओ संघर्ष समिति के द्वारा बक्सर रेलवे स्टेशन पर रेलवे निजीकरण के विरोध में एक दिवसीय धरना दिया गया. इस दौरान धरना में शामिल लोगों ने जमकर ना

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

BUXAR : अखिल भारतीय रेल बचाओ देश बचाओ संघर्ष समिति के द्वारा बक्सर रेलवे स्टेशन पर रेलवे निजीकरण के विरोध में एक दिवसीय धरना दिया गया. इस दौरान धरना में शामिल लोगों ने जमकर नारेबाजी की और रेलवे के निजीकरण के विरोध में आवाज बुलंद की. धरना का समर्थन करने पहुंचे बक्सर के कांग्रेस विधायक संजय तिवारी ने भी इस दौरान केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा और सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए. संजय तिवारी ने कहा कि अन्य क्षेत्रों में निजीकरण के बाद अब केंद्र सरकार की नजर रेलवे पर पड़ गई है जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार रेलवे का निजीकरण करके आम लोगों का हक मार रही है जिसे कभी होने नहीं दिया जाएगा.


इधर कोरोना काल में बिना परमिशन के धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों को रेलवे प्रशासन ने रोकने की पूरी कोशिश की लेकिन धरना में शामिल लोगों ने प्रशासन की एक नहीं सुनी और भीड़ इकट्ठा कर धरना प्रदर्शन और हो हंगामा करते रहे. इस बाबत रेल डीएसपी अशोक कुमार दास ने बताया कि नियमों का उल्लंघन कर धरना दे रहे लोगों को रोकने का हर संभव प्रयास किया गया लेकिन लोगों ने प्रशासन की एक नहीं सुनी, ऐसे में इनके खिलाफ जो भी कानून सम्मत कार्रवाई होगी वह की जाएगी.


गौरतलब है कि रेलवे निजीकरण के खिलाफ अब धीरे-धीरे लोग न केवल आवाज बुलंद करते नजर आ रहे हैं बल्कि कई संगठनों का भी इनको समर्थन मिल रहा है ऐसे में यह आंदोलन धीरे-धीरे बड़ा रुक तैयार कर रहा है ऐसे में सरकार द्वारा रेलवे के निजीकरण का फैसला आगे क्या रंग लाएगा यह देखना भी काफी दिलचस्प होगा।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajay Ray

FirstBihar संवाददाता