ब्रेकिंग
नेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लाननेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लान

रायबरेली से इस बार कौन होगा कांग्रेस उम्मीदवार, सोनिया गांधी ने लेटर लिख खुद दिया जवाब

DESK : सोन‍िया गांधी ने राज्यसभा चुनाव के लिए राजस्थान से अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद रायबरेली की जनता के नाम संदेश देते हुए एक बड़ा एलान क‍िया है। सोन‍िया गांध

रायबरेली से इस बार कौन होगा कांग्रेस उम्मीदवार, सोनिया गांधी ने लेटर लिख खुद दिया जवाब
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : सोन‍िया गांधी ने राज्यसभा चुनाव के लिए राजस्थान से अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद रायबरेली की जनता के नाम संदेश देते हुए एक बड़ा एलान क‍िया है। सोन‍िया गांधी ने अगला लोकसभा चुनाव न लड़ने का फैसला ल‍िया है। इसको लेकर उन्‍होंने स्‍वास्‍थ्य और बढ़ती उम्र का हवाला दिया है।


सोनिया ने लेटर में कहा है कि- रायबरेली के ल‍िए मेरे स्‍नेही पर‍िवारीजन। मेरा पर‍िवार द‍िल्‍ली में अधूरा है। वह रायबरेली आकर- आप लोगों से म‍िलकर पूरा होता है। यह स्‍नेह नाता बहुत पुराना है और अपनी ससुराल से मुझे सौभाग्‍य की तरह म‍िला है। रायबरेली के साथ हमारे पर‍िवपार के र‍िश्‍तों की जड़ें बहुत गहरी हैं। आजादी के बाद हुए पहले लोकसभा चुनाव में आपने मेरे ससुर फीरोज गांधी जी को यहां से ज‍िताकर द‍िल्‍ली भेजा।


 उनके बाद मेरी सास इंद‍िरा गांधी जी को आपने अपना बना ल‍िया। तब से अब तक, यह स‍िलस‍िला ज‍िंदगी के उतार-चढ़ाव और मुश्‍क‍िल भरी राह पर प्‍यार और जोश के साथ आगे बढ़ता गया और इस पर हमारी आस्‍था मजबूत होती चली गई। इसी रौशन रास्‍ते पर आपने मुझे भी चलने की जगह दी। सास और जीवनसाथी को हमेशा के ल‍िए खोकर मैं आपके पास आई और आपने अपना आंचल मेरे ल‍िए फैला द‍िया। प‍िछले दो चुनावों में व‍िषम पर‍िस्‍थितियों में भी आप एक चट्टान की तरह मेरे साथ खड़े रहे, मैं यह कभी भूल नहीं सकती। यह कहते हुए मुझे गर्व है क‍ि आज मैं जो कुछ भी हूं, आपकी बदौलत हूं और मैंने इस भरोसे को न‍िभाने की हरदम कोशि‍श की है।


अब स्‍वास्‍थ्‍य और बढ़ती उम्र के चलते मैं अगला लोकसभा चुनाव नहीं लडूंगी। इस न‍िर्णय के बाद मुझे आपकी सीधी सेवा का अवसर नहीं म‍िलेगा, लेक‍िन यह तय है क‍ि मेरा मन-प्राण हमेशा आपके पास रहेगा। मुझे पता है क‍ि आप भी हर मुश्‍क‍िल में मुझे और मेरे पर‍िवार को वैसे ही संभाल लेंगे जैसे अब संभालते आए हैं। बड़ों को प्रणाम! छोटों को स्‍नेह! जल्‍द म‍िलने का वादा! आपकी सोन‍िया गांधी।