ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं से की बात, बोले..महागठबंधन में कौन कहां से लड़ेगा चुनाव इसका जल्द होगा फैसला

PATNA: राहुल गांधी ने आज बिहार कांग्रेस के नेताओं ने बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बात की. इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि महागठबंधन में जल्द ही फैसला हो जाएगा कौन सी

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: राहुल गांधी ने आज बिहार कांग्रेस के नेताओं ने बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बात की. इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि महागठबंधन में जल्द ही फैसला हो जाएगा कौन सी पार्टी किस जगह से चुनाव लड़ेगी.

राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने के लिए बोला है. राहुल गांधी ने अधिक से अधिक सदस्यता अभियान चलाने पर भी जोर दिया. राहुल गांधी ने कहा कि जो सबसे अधिक सदस्यता ग्रहण कराया है. उन पांच लोगों को मुझ से मिलने का मौका मिलेगा. 

बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत के मामले में कांग्रेस शुरू से सीबीआई जांच के पक्ष में रही है जबकि बीजेपी इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है. लोगों को कांग्रेस का स्टैंड मजबूती से बताया जाना चाहिए.



राहुल गांधी ने कहा कि गलवान घाटी के शहीदों के घरवालों को कौन जवाब देगा कि हमारे जवान क्यों शहीद हुए? अगर चीन भारत की सीमा में नहीं घुसा तो क्या हमारे जवान चीन की सीमा में चले गए थे? राहुल ने कहा कि चीन आज भी हमारी जमीन में घुसा हुआ है. राहुल गांधी ने शक्ति सिंह गोहिल, बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा और सदानंद सिंह समेत कई सीनियर नेताओं से बात की.

राहुल गांधी ने बिहार के कांग्रेस नेताओं को विधान सभा के लिए पूरी तरह से तैयार रहने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि हमारे पास केंद्र एवं राज्य सरकार की हर मोर्चे पर विफलता की एक लम्बी सूची मौजूद है,उसे सिर्फ़ जनता तक पहुंचाने की ज़रूरत है.