ब्रेकिंग
कल पितृपक्ष मेला का उद्घाटन करेंगे सीएम सम्राट चौधरी, मेले की सभी तैयारियां पूरी; CCTV और ड्रोन से होगी निगरानीपुल पर नागिन डांस: रील बनाने के चक्कर में सबकुछ भूल गईं महिलाएं, बीच सड़क पर सारी हदें कर दी पार गणेश जी का लड्डू 1.01 करोड़ में नीलाम, शक्तिमान टीम ने सबसे अधिक लगाई बोली जमुई में छात्रा से दुर्व्यवहार मामला: 15 से 20 दिनों के भीतर आरोपियों को सजा दिलाएगी पुलिस, IAS-IPS ने संभाली कमानसमस्तीपुर का एक और वीडियो वायरल, लड़की के साथ बीच सड़क पर बदसलूकी; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती रहीकल पितृपक्ष मेला का उद्घाटन करेंगे सीएम सम्राट चौधरी, मेले की सभी तैयारियां पूरी; CCTV और ड्रोन से होगी निगरानीपुल पर नागिन डांस: रील बनाने के चक्कर में सबकुछ भूल गईं महिलाएं, बीच सड़क पर सारी हदें कर दी पार गणेश जी का लड्डू 1.01 करोड़ में नीलाम, शक्तिमान टीम ने सबसे अधिक लगाई बोली जमुई में छात्रा से दुर्व्यवहार मामला: 15 से 20 दिनों के भीतर आरोपियों को सजा दिलाएगी पुलिस, IAS-IPS ने संभाली कमानसमस्तीपुर का एक और वीडियो वायरल, लड़की के साथ बीच सड़क पर बदसलूकी; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती रही

Bihar Politics: नवादा में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की गाड़ी ने पुलिसकर्मी को मारी जोरदार टक्कर

Bihar Politics: राहुल गांधी की मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान नवादा में सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी वाहन की चपेट में आ गया। राहुल गांधी ने तुरंत उसका हालचाल जाना। यात्रा में झारखंड कांग्रेस के कई नेता भी शामिल हुए।

Bihar Politics
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की मतदाता अधिकार यात्रा के दूसरे दिन नवादा में एक हादसा हो गया। इस दौरान राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव को ले जा रहे वाहन की टक्कर से एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। 


गनीमत रही कि आसपास मौजूद अन्य सुरक्षाकर्मियों ने उसे तुरंत संभाल लिया। हादसे के बाद मौके पर थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया। वहां मौजूद लोगों ने पुलिसकर्मी को उठाकर इलाज के लिए भेजा। घटना के बाद राहुल गांधी ने पुलिसकर्मी का हालचाल भी जाना। 


इस यात्रा में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता भी शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री दीपिका पांडे सिंह, आधा दर्जन विधायक और कार्यकारी अध्यक्षों के नेतृत्व में दर्जनों गाड़ियों का काफिला बिहार पहुंचा है। 


ये सभी नेता नवादा में आयोजित रैली में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के साथ शामिल हुए और वोटर अधिकार यात्रा का समर्थन किया। बता दें कि राहुल गांधी अपनी यात्रा के दौरान लगातार भाजपा और चुनाव आयोग पर हमलावर हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि वोटर लिस्ट में हेराफेरी कर गरीबों और विपक्षी वोटरों के नाम हटाए जा रहे हैं। 





रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता