ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?

Bihar Politics: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पहुंचे बेगूसराय, 'पलायन रोको-नौकरी दो पदयात्रा' में हुए शामिल

Bihar Politics: कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक दिवसीय बिहार दौरे पर पहुंचे हैं। पटना एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। यहां से राहुल बेगूसराय के लिए रवाना हो गए।

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक दिवसीय बिहार दौरे पर पहुंचे हैं। पटना एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। यहां से राहुल बेगूसराय के लिए रवाना हो गए। बेगूसराय पहुंचने के बाद राहुल पलायन रोको-नौकरी दो पदयात्रा में शामिल हो रहे हैं।


राहुल गांधी की पदयात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल है। 1.6 किलोमीटर की इस पदयात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। इस पदयात्रा में कांग्रेस के नेता कन्हैया कुमार, बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता शामिल हैं।


इससे पहले राहुल गांधी के पटना एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद कांग्रेस नेताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। बिहार दौरे से पहले रविवार को राहुल गांधी ने एक्स पर एक वीडियो शेयर पर बिहार के लोगों से खास अपील की थी। उन्होंने युवाओं से पदयात्रा में सफेद टीशर्ट पहनकर आने की अपील की थी और ह्वाइट टीशर्ट अभियान में जुड़ने की अपील की थी।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता