ब्रेकिंग
नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट✦नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भारी बवाल: पुलिस से भिड़े कांग्रेसी, राहुल गांधी पर केस दर्ज करने का सीएम ने दिया आदेश

DESK: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पिछले कुछ दिनों से भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले हुए हैं। असम के गुवाहाटी में आज राहुल गांधी की यात्रा में भारी बवाल हो गया है। यात्रा में मौजूद

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भारी बवाल: पुलिस से भिड़े कांग्रेसी, राहुल गांधी पर केस दर्ज करने का सीएम ने दिया आदेश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पिछले कुछ दिनों से भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले हुए हैं। असम के गुवाहाटी में आज राहुल गांधी की यात्रा में भारी बवाल हो गया है। यात्रा में मौजूद कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गए और जमकर धक्का मुक्की हुई। इस घटना के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दे दिया है।


दरअसल, भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों असम में हैं। आज यानी मंगलवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के गुवाहाटी में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया,, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल काटा और प्रदर्शन किया। इस दौरान नाराज कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़ दिए और राज्य सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने लाठियां भी भांजी।


इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ असम पुलिस को केस दर्ज करने का निर्देश दिया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा है कि ये असमिया संस्कृति का हिस्सा नहीं हैं। हम एक शांतिपूर्ण राज्य हैं।ऐसी “नक्सली रणनीति” हमारी संस्कृति से पूरी तरह अलग हैं। भीड़ को भड़काने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए फुटेज को सबूत के तौर पर इस्तेमाल करें। मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि राहुल के व्यवहार की वजह से गुवाहाटी में बड़े पैमाने पर ट्रैफिक जाम हो गया है।