ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

राहुल गांधी पागल आदमी, BJP विधायक के बिगड़े बोल..संसद के अंदर बंद करके थप्पड़ मारना चाहिए

DESK: लोकसभा में भगवान शिव की तस्वीर दिखाते हुए हिंदुओं पर दिए गए विवादित भाषण को लेकर कर्नाटक के मैंगलोर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक भरत शेट्टी ने नेता प्रतिपक्ष

राहुल गांधी पागल आदमी, BJP विधायक के बिगड़े बोल..संसद के अंदर बंद करके थप्पड़ मारना चाहिए
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: लोकसभा में भगवान शिव की तस्वीर दिखाते हुए हिंदुओं पर दिए गए विवादित भाषण को लेकर कर्नाटक के मैंगलोर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक भरत शेट्टी ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। भरत शेट्टी ने राहुल गांधी के भाषण पर कड़ी आपत्ति जतायी है। 


बीजेपी विधायक ने कहा कि राहुल गांधी हिंदू विरोधी रुख अपनाते हैं। अगर आप उनके बयान को देखें तो यह साफ होता है कि वह बहुत बड़े पागल हैं। संसद के अंदर उनके गाल पर थप्पड़ मारा जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को संसद के अंदर बंद करके पिटाई करनी चाहिए। 


भरत शेट्टी ने आगे कहा कि राहुल गांधी ने कहा था कि हिंदू हिंसक हैं। मेरा कहना है कि इस पागल आदमी को यह भी नहीं पता है कि अगर भगवान शिव अपनी तीसरी आंख खोल दें, तो गांधी भस्म हो जाएंगे।


उन्होंने कहा कि रायबरेली के सांसद राहुल गांधी यदि गुजरात जाते हैं तो भगवान शिव का भक्त बन जाता है और जब तमिलनाडु जाते हैं तब नास्तिक बन जाते हैं वही केरल मे जाने पर धर्मनिरपेक्ष बन जाते हैं। जिस क्षेत्र में राहुल गांधी जाते हैं उसके आधार पर अपना रुख बदल लेते हैं।