ब्रेकिंग
लोक आस्था का महापर्व छठ: बीजेपी नेता मृत्युंजय तिवारी के घर खरना का प्रसाद खाने पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी✦अक्षरा सिंह के घर से प्रसाद खाकर निकले अनंत सिंह, पत्रकारों के देखते ही बोले. 25 तारीख को आपलोग जरूर आईएगा, कार्ड छूट गया हो तो माफ कीजिएगा✦छठ महापर्व की रौनक: नितिन नवीन के घर पहुंचे राज्यपाल-सीएम, अक्षरा सिंह के घर अनंत सिंह ने खाया प्रसाद✦छठ में छुट्टी पर घर आए बिहार पुलिस के जवान ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद फरार✦ भोजपुर में दहेज के लिए गर्भवती नंदनी की हत्या! शव छोड़कर पति और ससुराल वाले फरार✦लोक आस्था का महापर्व छठ: बीजेपी नेता मृत्युंजय तिवारी के घर खरना का प्रसाद खाने पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी✦अक्षरा सिंह के घर से प्रसाद खाकर निकले अनंत सिंह, पत्रकारों के देखते ही बोले. 25 तारीख को आपलोग जरूर आईएगा, कार्ड छूट गया हो तो माफ कीजिएगा✦छठ महापर्व की रौनक: नितिन नवीन के घर पहुंचे राज्यपाल-सीएम, अक्षरा सिंह के घर अनंत सिंह ने खाया प्रसाद✦छठ में छुट्टी पर घर आए बिहार पुलिस के जवान ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद फरार✦ भोजपुर में दहेज के लिए गर्भवती नंदनी की हत्या! शव छोड़कर पति और ससुराल वाले फरार

राहुल को ट्वीट कर बताया शेर, मदन मोहन झा का अकॉउंट भी ब्लॉक हो गया

PATNA : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट ब्लॉक होने के बाद लगातार कांग्रेस के नेता उनके समर्थन में कैंपेन चला रहे हैं. राहुल गांधी की तस्वीर अपने ट्विटर

राहुल को ट्वीट कर बताया शेर, मदन मोहन झा का अकॉउंट भी ब्लॉक हो गया
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट ब्लॉक होने के बाद लगातार कांग्रेस के नेता उनके समर्थन में कैंपेन चला रहे हैं. राहुल गांधी की तस्वीर अपने ट्विटर अकाउंट पर लगा रहे हैं और साथ ही साथ ट्विटर के खिलाफ विरोध जताते हुए पोस्ट भी शेयर कर रहे हैं. बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष मदन मोहन झा ने भी कुछ ऐसा ही किया.  उन्होंने राहुल गांधी की तस्वीर शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा शेर है राहुल गांधी.  इस ट्वीट के थोड़ी ही देर बाद उनका अकाउंट भी ब्लॉक हो गया.


दरअसल मदन मोहन झा ने 12 अगस्त की शाम तकरीबन 6 बजे यह ट्वीट किया था.  इसके बाद उनका अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया. राहुल गांधी की तस्वीर और उन्हें शेर बताने वाले ट्वीट के बाद मदन मोहन झा कोई ट्वीट नहीं कर पा रहे. कांग्रेस के कई नेता लगातार ट्विटर पर राहुल गांधी के समर्थन में कैंपेन चला रहे हैं. बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास ने राहुल गांधी हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए कई पोस्ट साझा किए हैं. मदन मोहन झा ने भी राहुल गांधी हत्या का इस्तेमाल किया था. लेकिन इसके बाद उनका अकाउंट देर रात ब्लॉक कर दिया.


देशभर में कांग्रेस के नेता ट्विटर के इस रवैया से परेशान हैं. राहुल गांधी के समर्थन में उनकी तरफ से लगातार कैंपेन चलाया जा रहा है. युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुमार आशीष ने ट्विटर अकाउंट पर लिखा आई एम राहुल गांधी. ऐसा कई नेता कर रहे हैं. युवा कांग्रेस के अध्यक्ष गुंजन पटेल ने अपने टि्वटर अकाउंट का नाम बदलकर ही राहुल गांधी कर दिया है.