ब्रेकिंग
अनंत सिंह की विधायकी खत्म कराने की कवायद तेज, उमेश कुशवाहा ने स्पीकर को सौंपा अनुशंसा पत्र✦अनंत बन गए शिकार! एक्शन के बाद दिल्ली में साथ-साथ दिख रहे ललन सिंह और संजय झा, सवाल पूछने पर...✦रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचे वार्ड सदस्य, अचानक आ गए घरवाले… पलंग के नीचे छिपे मिले, फिर जो हुआ✦पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा: राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई लोग घायल✦मानहानि केस में राहुल गांधी को बड़ी राहत, MP/MLA कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला✦अनंत सिंह की विधायकी खत्म कराने की कवायद तेज, उमेश कुशवाहा ने स्पीकर को सौंपा अनुशंसा पत्र✦अनंत बन गए शिकार! एक्शन के बाद दिल्ली में साथ-साथ दिख रहे ललन सिंह और संजय झा, सवाल पूछने पर...✦रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचे वार्ड सदस्य, अचानक आ गए घरवाले… पलंग के नीचे छिपे मिले, फिर जो हुआ✦पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा: राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई लोग घायल✦मानहानि केस में राहुल गांधी को बड़ी राहत, MP/MLA कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

राहुल गांधी के निलंबन का विरोध, वेल में धरने पर बैठे कांग्रेस और लेफ्ट के विधायक

PATNA : कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है। जिसके बाद इसको लेकर देशभर में कांग्रेस नेताओं में काफी विरोध देखा जा रहा है। इस बीच आज बिहार विधान सभा बजट सत्र का

राहुल गांधी के निलंबन का विरोध, वेल में धरने पर बैठे कांग्रेस और लेफ्ट के विधायक
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है। जिसके बाद इसको लेकर देशभर में कांग्रेस नेताओं में काफी विरोध देखा जा रहा है। इस बीच आज बिहार विधान सभा बजट सत्र का शुरुआत होने के साथ ही कांग्रेस के विधायक सदन के अंदर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करना शुरू कर दिए। इसके साथ ही कांग्रेस और लेफ्ट के विधायक वेल में आकार धरने पर बैठ गए।


दरअसल, महागठबंधन में शामिल सभी पार्टियों द्वारा परिसर में काले कपड़ो और काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। जिसमें राजद, कांग्रेस के साथ जदयू के विधायक मौजूद थे। सभी काले कपड़े या काली पट्टी लगाकर अपना विरोध जाहिर किया। इस दौरान कांग्रेस के विधायक अजीत शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी के साध जो हुआ वह सही से भी नहीं कहा जा सकता है। नरेंद्र मोदी की सरकार विपक्षी सांसदों को बोलने से रोकने की कर रही है। 


जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि न्यायालय का मामला सदन में नहीं लाया जाएगा। इसी को लेकर कांग्रेस के विधायक वेल में आ गए और इसके साथ के साथ लेफ्ट पार्टी के विधायक भी वेल में आकर धरने पर बैठ गए। जिसके बाद जब विधानसभा अध्यक्ष ने लोगों को अच्छी तरह समझाया तो ले फिर वापस अपने आसन पर लौटे। 


बता दें कि, आज  बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की बेटी के बारे में जानकारी दी गई। राजद विधायक भाई वीरेन्द्र ने सदन में बताया कि तेजस्वी यादव को बेटी हुई है। इस पर स्पीकर अवध बिहारी चौधरी ने कहा कि बहुत शुभकामना। इसके बाद राहुल गांधी के मसले पर कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने हो गई। 


इधर,  बिहार में बढ़ी बिजली दरों को लेकर बीजेपी विधायकों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। सदन के अंदर भी विधायकों ने सरकार को घेरा। विधायक बिजली दरों को बढ़ाने का फैसला वापस लेने की मांग को लेकर वेल में पहुंच गए। इसके बाद कार्यवाही से वॉकआउट कर दिया। 

रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

GANESH SHAMRAT

FirstBihar संवाददाता