ब्रेकिंग
बिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआतबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआत

‘रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने का दावा करते हैं लेकिन पेपर लीक नहीं रोक पा रहे’ प्रधानमंत्री मोदी पर राहुल गांधी का तंज

DELHI: पेपर लीक के मामले को लेकर देश में सियासत गरमा गई है। लगातार हो रही पेपर लीक की घटना को लेकर विपक्ष दल सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस सांसद रा

‘रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने का दावा करते हैं लेकिन पेपर लीक नहीं रोक पा रहे’ प्रधानमंत्री मोदी पर राहुल गांधी का तंज
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: पेपर लीक के मामले को लेकर देश में सियासत गरमा गई है। लगातार हो रही पेपर लीक की घटना को लेकर विपक्ष दल सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेते हुए तीखा तंज किया और कहा कि देश के प्रधानमंत्री रूस और यूक्रेन के युद्ध को रोकने का तो दावा करते हैं लेकिन पेपर लीक की समस्या को नहीं रोक पा रहे हैं।


राहुल गांधी ने पेपर लीक की घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि पेपर लीक का एक ही कारण है कि बीजेपी ने देश के संस्थानों पर कब्जा कर लिया है। जब तक यह नहीं रूकेगा पेपर लीक होते रहेंगे। NEET और UGC NET के पेपर लीक हो गए हैं। ये लोग कहते हैं कि रूस-यूक्रेन की लड़ाई मोदी जी ने रोक दी थी। यह भी कहते हैं कि इजराइल और गाजा की लड़ाई भी मोदी जी ने ही रोक दी थी लेकिन वह पेपर लीक की समस्या को नहीं रोक पा रहे हैं।


उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह से मध्य प्रदेश में व्यापम घोटाला हुआ थी वैसे ही नरेंद्र मोदी व्यापम को पूरे देश में फैला रहे हैं। पेपर लीक इसलिए होता है क्योंकि शिक्षा व्यवस्था पर बीजेपी के लोगों ने कब्जा किया हुआ है। यह एक राष्ट्र विरोधी कार्रवाई है। एक पेपर रद्द हो गया है, दूसरे का कुछ पता नहीं है। इसके लिए जिम्मेवार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। जो नियम एक पेपर पर लागू हुआ वही नियम दूसरे पेपर में भी लागू होना चाहिए।